{"_id":"6289e34034494e4b3e304001","slug":"student-s-body-found-on-dfc-track-in-etawah-police-sent-body-for-post-mortem","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: डीएफसी ट्रैक पर मिला छात्रा का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: डीएफसी ट्रैक पर मिला छात्रा का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sun, 22 May 2022 12:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 22 May 2022 12:47 PM IST
सार
शनिवार देर रात से लापता हुई छात्रा का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। राहगीरों ने इसकी खबर परिजनों को दी। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इटावा के सैफई में वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डेडिकेटेड फ्रेट (डीएफसी) अप लाइन पर एक 16 वर्षीय छात्रा का शव मिला है। इसकी खबर वहां से गुजर रहे लोगों ने छात्रा के परिजनों को दी, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे। साथ ही सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नींदन पुर निवासी नरेंद्र यादव की बेटी कुमारी मोहिनी (16) अपनी मां राजकुमारी के साथ बाहर लेटी हुई थी। वो मां से बोली में अंदर लेटने जा रही हूं और रात 12 बजे के लगभग वह अंदर चली गई। सुबह 4 बजे मां जागी और बेटी नजर नहीं आई, तो उसने घर के अन्य सदस्यों को बताया। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान सुबह सात बजे सूचना प्राप्त हुई कि भेसरई गांव के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर एक छात्रा का शव कटा हुआ पड़ा है। इस पर परिजन आनन फानन में मौके पर पहुंचे, जहां पर देखा की शव मोहनी का था। घटना पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Trending Videos
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि नरेंद्र यादव के एक बेटी और एक बेटा है, जिनमें यह पुत्री छोटी थी। वैदपुरा थाना प्रभारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही जांच पड़ताल कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।