{"_id":"5b81a0cd42c7924657041e16","slug":"student-leader-murdered-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट जाने के लिए घर से निकली थी युवती, छात्रनेता ने हत्या कर शव लगाया ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट जाने के लिए घर से निकली थी युवती, छात्रनेता ने हत्या कर शव लगाया ठिकाने
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 26 Aug 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर चकेरी से दो साल पहले लापता युवती की डीएवी कालेज के एक छात्र नेता ने चार दोस्तों के साथ गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव ठिकाने लगा दिया था। पुलिस की तहकीकात में यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने वारदात में शामिल रहे छात्र नेता के दोस्त ट्रैवेल एजेंसी संचालक को पकड़ लिया है। वह भी वारदात में शामिल था। अब पुलिस शव बरामद करने का प्रयास कर रही है। छात्रनेता व उसके अन्य साथियों की तलाश भी तेज हो गई है।
कोर्ट जाने के लिए घर से निकली थी युवती
नेताजी नगर, चकेरी निवासी अंडे का ठेला लगाने वाली की 20 वर्षीय बेटी ने वर्ष 2016 में बाबूपुरवा थाने में कुछ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 27 नवंबर को कोर्ट में तारीख थी। वह तारीख पर जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है। परिजनों ने चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान विवेचक ने गुमशुदगी को अपहरण की धारा बदल दिया। विवेचना में यह बात सामने आई कि लापता होने के वक्त परिजनों ने युवती की उम्र 17 वर्ष बताई थी, लेकिन उसकी उम्र 20 साल थी। सूत्रों के मुताबिक पिछले सप्ताह शिव कटरा, चकेरी में प्रापर्टी के विवाद में फायरिंग व मारपीट के मामले पुलिस ने एक शख्स को उठाया।

छात्रनेता से थे करीबी संबंध
डेमो पिक
उससे पूछताछ में इस मामले का भी लिंक मिल गया। पुलिस को पता चला कि युवती जिस दिन लापता हुई थी, उस दिन वह डीएवी से अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके एक छात्रनेता और उसके साथियों के साथ देखी गई थी। पुलिस ने छात्रनेता के घर दबिश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने केडीए कालोनी श्याम नगर में रहने वाले छात्रनेता के दोस्त को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने युवती को अगवा कर हत्या करने का खुलासा कर दिया। उसने बताया कि छात्रनेता और उसके चार साथियों ने युवती की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था।
छात्रनेता को ब्लैकमेल कर रही थी युवती
पकड़े गए युवक से पूछताछ में पता चला कि युवती की शिव कटरा निवासी छात्रनेता और उसके साथियों से दोस्ती थी। छात्रनेता से करीबी संबंध थे। इसी की आड़ में युवती छात्रनेता को ब्लैकमेल कर रही थी। इसी से तंग आकर छात्रनेता ने युवती की हत्या की सजिश रची। छात्रनेता ने साथियों के साथ कचहरी के पास से युवती को ट्रैवल एजेंसी संचालक दोस्त की कार पर बैठाया था। इसके बाद उसे एक मकान में ले गए। वहां युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर रात में शव कार में रखकर ठिकाने लगाने ले गए थे। अब छात्र नेता सरेंडर करने की फिराक में है।