फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Student hanged himself after playing game in mobile, Death, family members maintained silence

Hamirpur: मोबाइल में गेम खेलने के बाद छात्र ने फंदा लगाया...मौत, परिजनों ने साधी चुप्पी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 16 Jan 2024 06:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 Jan 2024 06:19 PM IST
सार

Hamirpur News: भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल पर गेम खेलने के बाद एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।

विज्ञापन
Student hanged himself after playing game in mobile, Death, family members maintained silence
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र के बांकी गांव में सोमवार को देर शाम 11वीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगा लिया। फंदे पर झूलता देखकर परिजनों ने इसको इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक छात्र कुछ देर पहले भाइयों के साथ मोबाइल में गेम खेल रहा था।

विज्ञापन

बांकी गांव निवासी लेखराम साहू का पुत्र नितिन साहू (17) कक्षा 11 में पढ़ता था। तीन भाइयों में यह दूसरे नंबर का था। सोमवार की शाम तीनों भाई मोबाइल पर गेम खेलते रहे। इसके कुछ देर बाद इसने एक कमरे में फंदा लगा लिया। परिजन इसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाएं।
विज्ञापन

यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक छात्र के पिता लेखराम साहू ने बताया कि यह शाम को मोबाइल पर गेम खेल रहा था। वह पत्नी के साथ दूसरे घर में पिता के पास चला गया था। तभी इसने फंदा लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन की भी जांच करेगी पुलिस
जब वह वापस आए, तो उसको फंदे में लटकता पाया। यह घटना को क्यों अंजाम दिया उन्हें जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष राम आसरे सरोज ने बताया कि छात्र की आत्महत्या का कारण परिजन नहीं बता पा रहे हैं । मोबाइल में भाइयों के साथ गेम खेलने की बात कही है। फोन की भी जांच की जाएगी कि वह क्या खेल रहे थे। फिलहाल छात्र की आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed