फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   student from uttar pradesh speech in russia

रूस में वेदांत ने किया इस जिले का नाम रोशन, उपलब्धि माता-पिता और विद्यालय के नाम

Sun, 03 Feb 2019 04:46 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Feb 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
student from uttar pradesh speech in russia
गेल डीएवी पब्लिक स्कूल के कक्षा नौ का छात्र है वेदांत गुप्ता
औरैया जिले के गेल डीएवी पब्लिक स्कूल के कक्षा नौ के छात्र वेदांत गुप्ता ने अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रूस में रोशन किया है। आईआईटी मुंबई द्वारा आयोजित साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देश भर के विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


जिसमें देशभर से 12 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। इस कार्यक्रम में वेदांत गुप्ता ने ‘वैश्विक समस्याओं का साइंस द्वारा समाधान’ पर अपनी सशक्त प्रस्तुति के द्वारा चयनित हुआ था। रूस में इस कार्यक्रम को रोसाटम (रूस का न्यूक्लियर एनर्जी कार्पोरेशन) ने आयोजित किया।
विज्ञापन


तीन जनवरी से 12 जनवरी तक मोस्को और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत सहित रूस, इजीप्ट, जांबिया और टर्की से आए हुए विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विज्ञान प्रौद्योगिकी पर चर्चा के साथ-साथ कला और संस्कृति का भी आदान-प्रदान विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेदांत के रूस से वापस आने के बाद से विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। वेदांत अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय को देता है। वेदांत के पिता अनूप गुप्ता गेल इंडिया लिमिटेड में महाप्रबंधक हैं।


प्राचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत ने वेदांत की इस उपलब्धि पर हर्ष प्रकट करते हुए उसको और आगे बढ़ने व देश विदेश में अपनी प्रतिभा को मानवता की सेवा में लगाने को प्रेरित किया। इसके पूर्व भी वेदांत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यालय का नाम रोशन कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed