{"_id":"620241cfd98598564350a51e","slug":"student-died-in-road-accident-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: तेज रफ्तार बोलेरो ने छात्रा को रौंदा, मौत से गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: तेज रफ्तार बोलेरो ने छात्रा को रौंदा, मौत से गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम
Tue, 08 Feb 2022 03:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Feb 2022 03:41 PM IST
विज्ञापन
परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र में गोहांड कस्बा तिराहे के आगे नहर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उरई राठ मार्ग पर जाम लगा दिया।
घटना स्थल पर एसडीएम व सीओ समझाने में जुटे हैं। जाम पिछले करीब दो घंटे से जारी है। मंगलवार को महजोली गांव निवासी सुरेंद्र की बेटी मुस्कान (16) गोहांड के गांधी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ती थी। कॉलेज से साइकिल से लौटते समय राठ उरई मार्ग पर गोहांड तिराहे पर पेट्रोल पंप के आगे नहर के पास बेकाबू बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।
बोलेरो की जोरदार टक्कर से छात्रा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ राठ उरई मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना स्थल पर एसडीएम खालिद अंजुम, सीओ अखिलेश राजन, सीओ राठ व जरिया थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज भारी पुलिस बल के पहुंच कर परिजनों को समझाने में जुटे हैं। परिजनों का आरोप है कि राहगीरों ने बोलेरो चालक को पकड़कर गोहांड चौकी पुलिस को सौंप दिया था, लेकिन चालक अचानक लापता हो गया।