{"_id":"62e4be0e9c721b173452babd","slug":"student-died-due-to-truck-collision-in-jalaun-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: आर्मी की तैयारी कर रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने दो घंटे जाम किया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: आर्मी की तैयारी कर रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने दो घंटे जाम किया हाईवे
Sat, 30 Jul 2022 10:57 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 30 Jul 2022 10:57 AM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में ट्रक से कुचलकर छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। छात्र गोलू आर्मी की भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
मृतक गोलू की फाइल फोटो व हाईवे पर जाम लगाए ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में छात्र की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव शेखपुर बुजुर्ग निवासी छात्र आर्मी की भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। शनिवार सुबह दौड़ लगाने जाते समय छात्र को ट्रक ने पीछे से कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सुबस सात से नौ बजे तक हाईवे जाम रहा।
विज्ञापन
पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया और यातायात बहाल करवाया। बताते चलें कि छात्र हरी सिंह उर्फ गोलू पुत्र राम प्रकाश निवासी पिछले 2 सालों से सेना की तैयारी कर रहा था। मृतक के पिता राम प्रकाश ने बताया कि उसके दो लड़के हैं। गोलू उसका छोटा बेटा था।
विज्ञापन