फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student died due to drowning, no injury found on body, postmortem report revealed, viscera safe

Kanpur Dehat: डूबने से हुई थी छात्र की मौत...नहीं मिली कोई चोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा, विसरा सुरक्षित

Sun, 23 Apr 2023 09:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Apr 2023 09:28 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: कानपुर नगर के कल्याणपुर इलाके से पांच दिन पहले लापता हुए हाईस्कूल के छात्र का शव शिवली क्षेत्र से निकली रामगंगा नहर में मिला था। तीन डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया है। रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि छात्र की नहर में डूबने से मौत हुई थी।

विज्ञापन
Student died due to drowning, no injury found on body, postmortem report revealed, viscera safe
पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में शिवली के ककरमऊ गांव से गुजरी रिंद नदी में मिले हाईस्कूल के छात्र की पानी में डूबने से मौत हुई थी। रविवार को पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है, लेकिन उसका विसरा सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन

इधर, रविवार को भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने कल्याणपुर और शिवली थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा गुस्से का इजहार किया। कल्याणपुर के साहब नगर निवासी शिवनारायण शुक्ला फेरी लगाकर पेठा बेचते हैं। उनका छोटा बेटा ऋतिक शुक्ला (17) कल्याणपुर के ही एक कॉलेज में हाईस्कूल में पढ़ता था।
विज्ञापन

ऋतिक 18 अप्रैल की सुबह घर से मार्निंग वॉक के लिए निकला था। इसके बाद से उसका कुछ अता-पता नहीं था। परिजनों ने कल्याणपुर क्षेत्र में रहने वाले ऋतिक के तीन दोस्तों पर शक जताते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को ऋतिक का शव शिवली के ककरमऊ गांव में रिंद नदी में पानी पर उतराता मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Student died due to drowning, no injury found on body, postmortem report revealed, viscera safe
मृतक ऋतिक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया था। परिजनों ने बताया कि ऋतिक जिस दिन लापता हुआ था, उसने अलग कपड़े पहने थे। शव पर दूसरे कपड़े मिले हैं। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से ऋतिक का पोस्टमार्टम कराने की संस्तुति के साथ रिपोर्ट आला अफसरों को दी।

तीन डॉक्टरों ने किया पोस्टमार्टम
इस पर सीएमओ डॉ. एके सिंह ने तीन डॉक्टरों डॉ. अंकित शुक्ला, डॉ. शिवम तिवारी और डॉ. प्रतीक यादव को पैनल गठित किया। इन तीन डॉक्टरों ने ऋतिक के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों के मुताबिक चार से पांच दिन पहले पानी में डूबने से ऋतिक की मौत हुई है।

आगे की कार्रवाई करेगी कल्याणपुर थाना पुलिस
उसने किसी ने जहर खिलाया या उसने खुद खाया। इसका और जहर का प्रकार जानने के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। शिवली थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा कल्याणपुर पुलिस को सौंपा जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई कल्याणपुर थाना पुलिस ही करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed