फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Student committed suicide due to losing mobile in hardoi

हरदोई: मोबाइल खोने से आहत छात्रा ने जान दी, ऑनलाइन पढ़ाई बाधित होने की थी चिंता

Thu, 18 Jun 2020 08:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Jun 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Student committed suicide due to losing mobile in hardoi
सांकेतिक तस्वरी - फोटो : गूगल
हरदोई जिले के माधौगंज में मोबाइल फोन खो जाने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई बाधित होने से आहत छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम मजीतपुरवा निवासी अनंतराम की पुत्री आरती पाल (14) पिछले कई वर्ष से अपने ननिहाल माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ियाखेड़ा में रह रही थी। माधौगंज कस्बे के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी।
विज्ञापन


कोरोना संकट के कारण स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। मंगलवार को गांव में एक शादी थी। शादी में ही आरती भी गई थी। वहीं उसका मोबाइल फोन खो गया। मोबाइल खो जाने के कारण उसे अपनी पढ़ाई की चिंता सताने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक इसी के चलते बुधवार की देर शाम आरती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके कारण उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप ङ्क्षसह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने मोबाइल खो जाने के कारण पढ़ाई बाधित होने की चिंता में खुदकुशी किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed