फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Street vendor dies after being hit by a vehicle

Kanpur News: रेहड़ी दुकानदार की वाहन की टक्कर से मौत

Fri, 21 Nov 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Street vendor dies after being hit by a vehicle
जसवंतनगर। आगरा-कानपुर हाईवे स्थित ग्राम भावलपुर के सामने रेहड़ी दुकानदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया था। शुक्रवार शाम इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, विजय सिंह रोज की तरह पेट्रोल पंप के पास नमकीन का ठेला समेटकर घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां शुक्रवार करीब सात बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी सुनीता और बेटे सुनील, प्रवीण व अंकुश का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। जल्द ही उसको पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed