{"_id":"5d11a6918ebc3e5ffb18ec50","slug":"strategy-created-by-bjp-for-the-coming-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आने वाले सभी चुनाव जीतना चाहती है भाजपा, पार्टी की ये रणनीति विपक्ष में मचा सकती है खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने वाले सभी चुनाव जीतना चाहती है भाजपा, पार्टी की ये रणनीति विपक्ष में मचा सकती है खलबली
Tue, 25 Jun 2019 10:34 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा उप चुनाव के साथ 2022 तक होने वाले सभी चुनाव भाजपा जीतना चाहती है। इन चुनावों में शिक्षक एमएलसी, स्नातक एमएलसी चुनाव, पंचायत चुनाव भी शामिल हैं। इन सभी के लिए पार्टी ने अभी से रणनीति बनाकर काम शुरू कर दिया है।
इसके लिए और प्रदेश स्तर पर पांच प्रमुख पदाधिकारियों की कमेटी बनाकर मॉनीटरिंग की जाएगी। रविवार को लखनऊ में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों की बैठक में पूरी रणनीति तय की गई है।
विज्ञापन
इसके लिए और प्रदेश स्तर पर पांच प्रमुख पदाधिकारियों की कमेटी बनाकर मॉनीटरिंग की जाएगी। रविवार को लखनऊ में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों की बैठक में पूरी रणनीति तय की गई है।
विज्ञापन
विधानसभा उप चुनाव प्रदेश में 11 सीटों पर होंगे, जिसमें से दो सीटें भाजपा के पास नहीं हैं। प्रदेश में शिक्षक एमएलसी की कुल 11 सीटें हैं, जिसमें भाजपा के पास सिर्फ दो हैं। इस बार पार्टी ने सभी 11 सीटों को जीतने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के नेतृत्व में लखनऊ में हुई बैठक में महानगर से भी प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए थे।
इसी तरह जिला पंचायत की कई सीटें भी सपा के खाते में हैं। पार्टी ने तय किया है कि सभी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट पर भाजपा का प्रत्याशी विजयी हो। इसी लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी तरह जिला पंचायत की कई सीटें भी सपा के खाते में हैं। पार्टी ने तय किया है कि सभी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट पर भाजपा का प्रत्याशी विजयी हो। इसी लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।