फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   story reader and bhajan singer arrested

भजन गायिका और कथावाचक के ‘अमर प्रेम’ पर टूटा पत्नी और साले का कहर, पुलिसवाले भी पिटे

Wed, 19 Jul 2017 12:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 19 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
story reader and bhajan singer arrested
जिला अस्पताल के कक्ष में सिपाही से नोंकझोंक करता युवक।
विवाहित कथावाचक को अपनी मंडली की भयन गायिका से ही प्रेम हो गया और दोनों ने चुपचाप मंदिर में शादी कर ली। इसकी भनक जब कथावाचक की पत्नी और साले को लगी तो हंगामा मच गया। अस्पताल में जमकर मारपीट हुई बीच बचाव करने आए पुलिसवाले भी पिटाई में घायल हो गए। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है। 
विज्ञापन

 
जालौन जिले के कदौरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती भजन गाने का कार्य करती है। करीब एक साल पहले वह कुरारा थानाक्षेत्र के बचरौली गांव निवासी हाल पता कुरारा कस्बा निवासी कथावाचक प्रभात शुक्ला के संपर्क में आई और उसी के साथ भजन गाने लगी। कथावाचक के संबंध भजन गायिका के परिजनों से इस कदर मधुर हो गए कि कथावाचक का उसके घर बेरोकटोक आना जाना शुरू हो गया। परिजन भी युवती को कथावाचक के साथ भेजने में कोई गुरेज नहीं करते थे। भजन गायिका सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव स्थित अपनी नानी के यहां आई, तभी 10 जुलाई को कथावाचक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती के पिता ने सुमेरपुर थाने में तहरीर देकर कथावाचक प्रभात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


 

मेडिकल के लिए भजन गायिका को अस्पताल ले गए थे पुलिसवाले

story reader and bhajan singer arrested
पुलिसवालों से नोकझोंक करता कथावाचक
सुमेरपुर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार शाम को युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को युवती को एक महिला सिपाही व एक पुरुष सिपाही विकास बाबू की अभिरक्षा में मेडिकल के  लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया। जहां पहले से मौजूद कथावाचक की पत्नी व भाई वेदप्रकाश ने भजन गायिका की जमकर पिटाई कर दी। सिपाही विकास बाबू ने विरोध कर बीचबचाव करने का प्रयास किया, तो उसके साथ धक्कामुक्की की गई। सिपाही की अंगुली में चोट आई है। सूचना पर पहुंची कोतवाली, सुमेरपुर व यूपी 100 पुलिस ने मामला शांत कराया। सुमेरपुर पुलिस युवती को अपने साथ ले गई, जबकि कथावाचक की पत्नी व वेद्रप्रकाश को पुलिस कोतवाली ले गई। करीब आधे घंटे तक जिला अस्पताल में चले हंगामे के दौरान काफी भीड़ जमा हो गई। 
 

युवती ने नहीं कराया मेडिकल, एक घंटे तक चला हंगामा

story reader and bhajan singer arrested
महिला अस्पताल में लगी भीड़
जिला महिला अस्पताल की डा. पूनम सचान ने बताया कि युवती ने मेडिकल कराने से मना कर दिया। इस पर उसका मेडिकल नहीं किया गया। मेडिकल कराने को लेकर उनकी युवती से काफी देर तक कहासुनी भी हुई। आखिर में युवती ने मेडिकल न कराने की बात लिखित में दी।
मंदिर में की दोनों ने शादी
मीडिया के सवालों का जवाब देने में युवती काफी देर तक टालमटोल करती रही। यहां मौजूद युवती की मां ने भी उससे सही-सही बताने को कहा। मगर वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुई। इसी बीच मांग में सिंदूर लगे होने की बात जब पूछी गई तो वह टाल गई। कहा कि मंदिर में पूजा करने के दौरान सिंदूर लग गया होगा। हालांकि थानाध्यक्ष सुमेरपुर की पूछताछ में उसने मंदिर में शादी किए जाने की बात कही है।
कथावाचक की पत्नी को छोड़ा 
उधर, कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ली गई कथावाचक की पत्नी को छोड़ दिया है। जबकि उसका देवर अभी पुलिस हिरासत में है। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। सुमेरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती का न्यायालय में 164 का बयान कराने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed