{"_id":"5b82c47e42c79246424d6a44","slug":"story-of-khrela-festival-and-former-minister-badshah-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री और भतीजे के बीच शह और मात का खेल, बिछा दी राजनीतिक बिसात की गोटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री और भतीजे के बीच शह और मात का खेल, बिछा दी राजनीतिक बिसात की गोटियां
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 26 Aug 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
खरेला महोत्सव की तैयारी में सज रहा विशाल दंगल मैदान
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के भतीजे ने चाचा की तर्ज पर परंपरागत खरेला महोत्सव कार्यक्रम आयोजन की आड़ में राजनीतिक बिसात की गोटियां बिछा दी है। नगरीय चुनाव में मंत्री की पत्नी के सामने भतीजे ने अध्यक्ष सीट के लिये मां को उतार कर प्रतिष्ठा दांव में लगाकर सीट हासिल की थी। इसी कामयाबी से बढ़े हौसले के साथ शह और मात को लेकर पूर्व मंत्री के भतीजे राजू सिंह ने 28 व 29 अगस्त को होने वाले खरेला महोत्सव में भाजपा सरकार के कद्दावर नेताओं को बुलाकर भविष्य की राजनीति को लेकर कवायद तेज कर दी है।
बुंदेलखंड में हमेशा सुर्खियों में रहा खरेला महोत्सव का आयोजन हर साल पूर्व राज्यमंत्री बादशाह सिंह द्वारा कराया जाता था लेकिन इस साल नगर पंचायत की कमान पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के भतीजे राजू सिंह की मां आशा सिंह ने संभाल ली। 30 वर्षों से प्राचीन दंगल को खरेला महोत्सव का स्वरूप देकर प्रदेश और बुंदेलखंड की राजनीति की धुरी रहे पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने भव्य आयोजन में हजारों की भीड़ में देश के नामचीन पहलवानों में भारत भीम जनार्दन, कालीरमन, प्रवीण कुमार थाईलैंड चेंपियन उमेश विद्यार्थी, बुंदेलखंड केशरी कल्लू सहित केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, राज्यपाल बने लालजी टंडन, कल्याण सिंह, राजा रघुराज प्रताप सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह, पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान, अनुराधा चौधरी सहित कई नेताओं को समय समय पर लाकर कार्यक्रम के बहाने कद और पहचान बनाई थी।

शह और मात का खेल फिर शुरू हो गया
पूर्व मंत्री बादशाह सिंह
पूर्व मंत्री के भतीजे राजू सिंह ने जिला पंचायत सीट रिवई में पत्नी रमा सिंह और खरेला नगर पंचायत अध्यक्ष में मां आशा सिंह को जिताने के बाद खरेला महोत्सव की कमान खुद संभहाल ली हैं। इस आयोजन में प्रदेश सत्ता से जुड़े दिग्गजों को लाकर बुंदेलखंड की राजनीति में दखल बनाकर अपने भविष्य का दांव चल दिया है। यहां पूर्व मंत्री और भतीजे राजू सिंह के बीच राजनीतिक पकड़ को लेकर शह और मात का खेल फिर शुरू हो गया हैं।