फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   storm in cities of up

तूफान के साथ बारिश ने दी दस्तक, एक की मौत पांच लोग घायल

Thu, 10 May 2018 10:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 10 May 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
storm in cities of up
तूफान ने मचाई तबाही
कानपुर देहात सहित अन्य जिलाें में बुधवार की देर शाम आई धूल भरी तेज आंधी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। धूल भरी आंधी ने सबकुछ तहस-नहस कर दिया। कुछ जगहों पर बारिश भी हुई है। बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गिरने से गेहूं की कटाई कराने गए युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग झुलस गए।    
विज्ञापन


तेज आंधी व तूफान आने की चेतावनी पहले से ही मौसम विभाग पहले ही जारी कर चुका था। बुधवार की शाम करीब 7 बजे मौसम ने करवट बदली और धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं। आंधी से बडे पैमाने पर नुकसान हुआ। सबसे ज्यादा नुकसान किसानों का हुआ। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल व भूसा उड़ गया। आंधी से पूरे जिले की बिजली गुल हो गई, जो देर रात गायब रही। 
विज्ञापन


रसूलाबाद, डेरापुर, रूरा, झींझक संदलपुर, सिकंदरा, मुंगीसापुर, पुखरायां, राजपुर, भोगनीपुर क्षेत्र में आंधी के दौरान लोगों के घरों व दुकानों के बाहर रखे टीन शेड हवा में उड़ गए। झींझक प्रतिनिधि के अनुसार मंगलपुर में तौसीफ (22) अपने बटाईदार नरेंद्र (25) के साथ रजबहे के पास स्थित खेत पर गेहूं की कटाई करा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी चलने लगी और बिजली गिरने से नरेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि तौसीफ गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं कटाई का काम कर रहे सईद, शमशाद, बॉबी, राजेश भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मामूली रूप से झुलस गए। इनका इलाज सीएचसी में डॉक्टर प्रदीप पांडेय ने किया। जिले में आंधी से काफी नुकसान हुआ है। देर रात तक बिजली न आने से पूरा जिला अंधेरे में डूबा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed