Kanpur: डग्गामार वाहनों व अवैध बसों का संचालन रोकें, यूनियन ने क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा 22 सूत्री मांग पत्र
Kanpur News: यूनियन के मांग पत्र में डग्गामार वाहनों और अवैध बसों का संचालन रोकने, बसों का चालान फेस फोटो लेने के बाद करने आदि की मांगे शामिल हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कुछ मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विस्तार
कानपुर में यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन ने उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार को 22 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें पदाधिकारियों ने निगम की आय में वृद्धि और कर्मचारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की मांग की। साथ ही, अन्य समस्याओं को रखा।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने कुछ मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। मांग पत्र में डग्गामार वाहनों और अवैध बसों का संचालन रोकने, बसों का चालान फेस फोटो लेने के बाद करने, अनुबंधित बसों को 400 किलोमीटर तक चलाने, यूरो सिक्स बसों के लिए मैकेनिकों की नियुक्ति आदि शामिल हैं।
इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष गया प्रसाद पांडेय, मंत्री ज्ञान दुबे, उपाध्यक्ष तेज सिंह यादव आदि ने क्षेत्रीय प्रबंधक को डिपो और वर्कशॉप की दिक्कतों की जानकारी दी। यहां पर प्रमोद श्रीवास्तव, अवधेश त्रिवेदी, गणेश अग्निहोत्री, एके पाल, अरविंद, अनिल सैनी आदि रहे।
ये भी मांगें भी शामिल
निगम व अन्य प्रदेशों का किराया समान करने, एमएसटी व दिव्यांगों के किराए को परिचालकों की आय में जोड़कर लोड फैक्टर निकालने, मृतक आश्रितों को नौकरी, त्योहारों में ड्यूटी करने पर अतिरिक्त वेतन, रात्रि विश्राम भत्ता, संविदा चालक व परिचालकों को नियमित करने जैसी आदि मांगे शामिल हैं।