फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stop harassment of small electricity consumers

Kanpur News: छोटे बिजली उपभोक्ताओं का बंद हो उत्पीड़न

Thu, 21 Nov 2024 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 21 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Stop harassment of small electricity consumers
फोटो 24::::व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक में शामिल व्यापारी। संवाद
विज्ञापन


- शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने की भी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में उठा मुद्दा


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की गोष्ठी में गुरुवार को छोटे बिजली उपभोक्ताओं का उत्पीड़न न किए जाने की मांग उठी। साथ ही व्यापारियों ने शहर में जाम की दुश्वारियों को बयां करते हुए उसका निदान करने की मांग की।

पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की गोष्ठी की बैठक हुई। इसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा शहर में छोटे बिजली उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन

आए दिन उनको फोन करके रुपये जमा कराए जाने का दबाव बनाया जाता है, जबकि बड़े बकाएदारों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती है इसको रोका जाए। जिला प्रवक्ता इकरार अहमद ने कहा सर्दी के मौसम में रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। युवा जिला महामंत्री रंजीत कुशवाहा ने कहा शहर के प्रमुख बाजारों में जाम की स्थिति बहुत खराब होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन जाम लगा रहता है जिसके कारण स्कूल जाने वाले बच्चे जाम में फंस जाते हैं। उसे पर कार्रवाई प्रशासन को करनी चाहिए। नई मंडी अध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा ने कहा मंडी परिसर में आए दिन आग की घटनाएं होती रहती हैं। इस को रोकने के लिए रात्रि में मंडी में पुलिस ग्रस्त होनी चाहिए।
जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा टीटी चौराहे के पास नाले की पुलिया की दीवार पूरी तरीके से टूट चुकी है। उसका निर्माण होना चाहिए और रामगंज बाजार की सड़क के बीचो-बीच पानी की पाइप लाइन टूटी हुई है। इसके कारण सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि शहर में रेहड़ी पटरी पर व्यापार कर रहे व्यापारियों के लिए अलग वेडिंग जोन बनाया जाए। तभी जाम से मुक्ति संभव है।
जिले के ज्यादातर मुख्य बाजार आजादी के समय के बनें हुए हैं। तब से जिले की आबादी और वाहन कई गुना बड़ गए हैं। कोई भी दुकनदार अतिक्रमण नहीं करना चाहता, बाजारों मे जाम लगने से व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष भारतेंद्र नाथ भारद्वाज ने कहा कि एक तरफ प्रशासन अतिक्रमण हटानें की बात करता है और दूसरी तरफ सरकारी जमीनों पर अनुमति देकर तिब्बती और अन्य बाजार सड़क के किनारे लगाए गए हैं।

शास्त्री चौराहे के पास सरकारी जमीन पर अवैध टैक्सी स्टैंड बना है। ई रिक्शा का रूट तक अभी तक निर्धारित नहीं किया जा सका है। बुनकर नेता शमशुद्दीन अंसारी ने कहा कि बिजली विभाग लगातार बुनकरों को धमकी दे रहा है। ये बंद होना चाहिए। सिटी मजिस्ट्रेट दिग्विजय सिंह, एसडीएम विक्रम सिंह राघव, सीओ सिटी अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed