फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stop commenting on Delhi bomb blast as four brothers attack cop

Kanpur News: दिल्ली बम ब्लास्ट को लेकर टिप्पणी करने से रोका तो चार भाइयों ने सिपाही पर किया हमला

Mon, 17 Nov 2025 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Stop commenting on Delhi bomb blast as four brothers attack cop
इटावा। दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद सरकार की ओर से की गई कार्रवाई पर अभद्र टिप्पणी करने से रोकने पर चार भाइयों ने सिपाही पर हमला बोल दिया। इसमें सिपाही घायल हो गया। सिपाही ने चारों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सिपाही रविंद्र सिंह निवासी मुहवन गांव मथुरा की हिंदू हॉस्टल में चल रहे 1108 महायज्ञ में ड्यूटी लगी है। उन्होंने बताया कि वह 13 नवंबर को ड्यूटी से लौटने के बाद रात करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन की बजरिया स्थित एक ठेले से अंडा राइस ले रहे थे। तभी वहां मौजूद चार युवक दिल्ली बम ब्लास्ट को लेकर सरकार पर टिप्पणी करने लगे। सिपाही ने इस पर आपत्ति जताई तो युवकों ने सिपाही को पीटकर घायल कर दिया। सिपाही ने बताया कि युवकों ने खुद को वकील और पत्रकार बताते हुए धमकी दी और फरार हो गए। आरोपियों की पहचान कफील उर्फ वकील साहब, अकील, दिलशाद और फैजान निवासी उर्दू मोहल्ला के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई प्राथमिकी पहले से दर्ज हैं। रिपोर्ट दर्ज करके चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed