फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   stop campaigning today in Cantonment Board

छावनी परिषद में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार

Fri, 09 Jan 2015 03:08 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 09 Jan 2015 03:08 AM IST
विज्ञापन
stop campaigning today in Cantonment Board
कानपुर। छावनी परिषद के चुनाव प्रचार का शोर शुक्रवार को शाम पांच बजे थम जाएगा। चुनाव प्रचार में सभी प्रत्याशियों ने पूरा दम लगा दिया है। कड़ाके की ठंड के बाद भी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कोई ई रिक्शों से प्रचार कर रहा तो कोई बाइकों में झंडे लगाकर प्रचार कर रहा है। प्रत्याशियों ने चुनाव चिह्न पेड़ों तक में भी लटका दिए हैं। यहां तक कि रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवरब्रिज पर भी पोस्टर और बैनर लगे हैं।
विज्ञापन

 छावनी परिषद में आठ वार्ड हैं। सभी वार्डों में चुनाव प्रचार शबाब पर है। प्रत्याशियों के साथ ही उनके समर्थक भी जुलूस निकालकर प्रचार कर रहे हैं। हर तरफ बैनर और पोस्टर ही नजर आ रहे हैं। प्रत्याशियों के प्रचार में बच्चे भी पीछे नहीं हैं। लोडरों में लगे डीजे पर बच्चे प्रत्याशियों का टेंपो हाई कर रहे हैं। कैंट के वार्डों में एक और दो नंबर वार्ड का क्षेत्र बहुत बड़ा है। यह दोनों वार्ड गंगा से सटे क्षेत्र में पड़ते हैं। इसके अलावा सैन्य क्षेत्र के बीच में ही कई इलाके बसे हैं। इन क्षेत्रों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह बिना सेना की मर्जी के अपने घर का भी निर्माण नहीं करा सकते हैं। इसके अलावा पानी निकासी की भी बड़ी समस्या है। दोनों वार्डों में खुले नालों से भी लोग परेशान हैं। सुरेश प्रसाद, मुकेश पांडेय आदि ने बताया कि गोला घाट में नाला खुला है। इससे बदबू आती रहती है। इस समय सभी प्रत्याशी नाला बंद कराने का वादा कर रहे हैं। इसके अलावा दो नंबर वार्ड के भज्जापुरवा में भी गंदगी से लोग परेशान हैं। क्षेत्र निवासी राजेश यादव, प्रकाश शर्मा ने बताया कि गंदगी और झाड़ी की वजह से सांप भी निकलते हैं। वादे के बाद भी यहां की व्यवस्था में सुधार नहीं आया है। चुनाव के वक्त प्रत्याशी समस्याएं दूर करने का वादा कर रहे हैं। इसके अलावा फेथफुलगंज, रेल बाजार, बीआई बाजार, मीरपुर आदि क्षेत्रों में भी चुनाव प्रचार में लोग जुटे हैं। घनी बस्तियों में पोस्टर और बैनर लगे हैं। भाजपा प्रत्याशी सिंबल न मिलने के बाद भी पार्टी का झंडा लगाकर प्रचार रहे हैं। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भी पार्टी नेताओं के साथ प्रचार में जुटे हैं। हर तरफ टेंपो हाई-टेंपो हाई की आवाज आ रही है। शुक्रवार को पांच बजे प्रचार थमने से पहले प्रत्याशी अलग-अलग स्थानों से जुलूस निकालकर अपनी ताकत दिखाएंगे। पर्चे बांटकर प्रत्याशी अपने चुनाव चिह्न वाले स्थान पर ईवीएम का बटन दबाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed