फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   stone pelting on passenger train in mahoba

ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर पथराव व मारपीट, तीन यात्रियों के सिर फूटे, काफी देर खड़ी रही ट्रेन

Fri, 21 Jun 2019 09:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 21 Jun 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
stone pelting on passenger train in mahoba
ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर हुआ विवाद
महोबा में झांसी से इलाहाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन में सीट में बैठने को लेकर यात्रियों में विवाद हो गया। ट्रेन के हरपालपुर रेलवे स्टेशन में रुकने पर कई युवकों ने ट्रेन की बोगी में पथराव कर दिया और अंदर घुसकर यात्रियों से मारपीट कर उनका सामान लूट लिया। मारपीट व पथराव में तीन लोग घायल हो गए। घटना से गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन की पटरी में बैठकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। जनपद महोबा के कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम ननौरा टपरियन के करीब आधा सैकड़ा लोग दो माह पहले ईंट-भट्टा में काम करने के लिए पंजाब गए थे। शुक्रवार को सभी मजदूर ट्रेन से झांसी लौटे और झांसी से महोबा के लिए झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में सवार हो गए।
विज्ञापन


 

महोबा की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के हरपालपुर रेलवे स्टेशन का मामला

रास्ते में एक युवक से सीट में बैठने को लेकर विवाद हो गया। जिले से 40 किमी दूर हरपालपुर स्टेशन पर युवक ने फोन कर अपने कई साथियों को स्टेशन पर बुला लिया। जैसे ही हरपालपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो युवक के उतरते ही उसके साथियों ने बोगी में पथराव कर दिया। जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। बाद में युवकों ने बोगी में घुसकर मारपीट की और सामान लूटकर भाग निकले।

मारपीट व पथराव की घटना में ओमप्रकाश (24), किशन (21) व गिरजारानी (26) का सिर फट गए। घटना से आक्रोशित मजदूरों ने बोगी से उतरकर ट्रेन के आगे पटरी पर बैठ गए। आरोप लगाया कि मारपीट के बाद अज्ञात लोग पांच लाख रुपये से अधिक नगदी व सामान ले गए है। सूचना मिलते ही जीआरपी व हरपालपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 

 

पैसेंजर ट्रेन में पथराव व मारपीट के बाद यात्रियों का सामान लूटा

इस दौरान सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर स्टेशन पहुंची ट्रेन 10 बजे 45 मिनट देरी से गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। स्टेशन मास्टर हरपालपुर आर के मिश्रा का कहना है कि ट्रेन में युवकों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

जिससे ट्रेन करीब 40 मिनट खड़ी रही। वहीं हरपालपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष भुवनेश शर्मा का कहना है कि सीट को लेकर विवाद होने पर अज्ञात लोगों ने मारपीट की। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। जीआरपी सतना को मामले से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed