फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Stone pelting and arson in land dispute in Kannauj, police filed report, four arrested

भूमि विवाद में पथराव और आगजनी: दो पक्षों के छह लोग घायल, पुलिस ने दोनों तरफ से रिपोर्ट की दर्ज, चार गिरफ्तार

Tue, 16 Aug 2022 10:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 Aug 2022 10:57 PM IST
सार

सौरिख थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस दौरान दुकानों को आग भी लगा दी गई।  इसमें दोनों पक्षों को मिलाकर छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Stone pelting and arson in land dispute in Kannauj, police filed report, four arrested
अग्निकांड के बाद जलती दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के रिहारी गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में पथराव हो गया। एक पक्ष ने दुकान में आग लगा दी, मारपीट और पथराव में छह लोग गंभीर घायल हैं। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन

सकरावा चौकी के रिहारी गांव में कुलदीप कुमार का गांव के ही सत्य प्रकाश से करीब 10 साल से जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार की शाम पांच बजे दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गया। एक दूसरे पर पथराव करते हुए मारपीट होने लगी। इस दौरान सत्य प्रकाश ने कुलदीप की दुकान में आग लगा दी।
विज्ञापन

कुलदीप के पक्ष से कुसुमा, सुषमा, आदर्श कुमार, जबकि दूसरे पक्ष से प्रतिभा, भावना और आस्था घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल सुषमा और भावना को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है। पुलिस ने राहुल, प्रदीप, दिलीप और रघुनाथ प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed