फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   STF Kanpur unit caught Charas worth 4.25 crores brought from Nepal

कानपुर: एसटीएफ ने नेपाल से लाई गई 4.25 करोड़ की चरस पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Apr 2022 04:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Apr 2022 04:09 PM IST
सार

एसटीएफ कानपुर ने बर्रा से आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 85 किलो चरस की खेप बरामद हुई है, जिसकी सप्लाई शहर व आसपास के जिलों में होनी थी। खेप की कीमत लगभग सवा चार करोड़ बताई जा रही है। 
 

विज्ञापन
STF Kanpur unit caught Charas worth 4.25 crores brought from Nepal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में एसटीएफ यूनिट ने सोमवार तड़के नेपाल से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से सवा चार करोड़ की चरस बरामद हुई, जिसे शहर व आसपास के जिलों में सप्लाई किया जाना था। एसटीएफ इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मोतिहारी निवासी रोशन पटेल, बर्रा निवासी आशीष टक्कर और औरैया के शैलेंद्र कुमार सोनी उर्फ शीलू को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन

उनके पास से करीब 85 किलो चरस बरामद की गई। तीनों करीब डेढ़ साल से तस्करी कर रहे थे। आरोपियों के पास से बोलेरो, बाइक, 13 हजार 500 रुपये नकद, मोबाइल, सुनौली बार्डर से नेपाल में दाखिल होने वाले दो एंट्री परमिट बरामद किए हैं। पुलिस को गिरोह में रोशन के माता, पिता समेत कई महिलाएं व एजेंटों के भी शामिल होने का इनपुट मिला है। चरस की खेप लईक नाम के शख्स को पहुंचानी थी, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

तरबूज लाद कर ले गए, चरस भर कर लौटे
एसटीएफ के मुताबिक रोशन व आशीष बोलेरो में तरबूज लादकर सुनौली बार्डर गए थे। वहां तरबूज बेचने के बाद काठमांडू चले गए। वहां से चरस लोड कराई। इसके बाद कानपुर लौट आए। चरस को गाड़ी में बनवाए गए खास खानों में छिपाया गया था। एसटीएफ को दो दर्जन खातों की जानकारी मिली है, जिनमें 50 लाख से अधिक का लेनदेन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed