फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   STF claims car of Vikas was being replaced repeatedly due to security reasons

एफआईआर की कहानी: एसटीएफ का दावा, सुरक्षा कारणों से बार-बार बदली जा रही थी विकास की कार 

Wed, 15 Jul 2020 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
STF claims car of Vikas was being replaced repeatedly due to security reasons
vikas dubey - फोटो : पीटीआई

दहशतगर्द विकास दुबे भौंती में कार पलटने के बाद पीछे वाले दरवाजे से बाहर निकला था। जब एसटीएफ ने पीछा किया, तो उसने तीन राउंड गोली चलाई थी। एक गोली सीओ एसटीएफ के सीने में लगी थी। चूंकि सीओ ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहना हुआ था तो उनकी जान बच गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने छह गोलियां चलाई थीं। इसमें विकास को तीन गालियां लगीं और वह ढेर हो गया।

विज्ञापन


यह खुलासा मुठभेड़ की दर्ज कराई गई एफआईआर से हुआ है। एफआईआर सीओ एसटीएफ टीबी सिंह ने दर्ज कराई है। इसके मुताबिक बारा टोल प्लाजा क्रॉस करते ही भारी बारिश शुरू हो गई। जिस कार में विकास दुबे बैठा था, उसमें इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी, सिपाही प्रदीप कुमार, दरोगा अनूप सिंह, पंकज सिंह व एक अन्य सिपाही भी था। 
विज्ञापन


मवेशियों के दाएं तरफ से आने की वजह से ड्राइवर ने गाड़ी बाएं काटी और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सभी पुलिस वाले अचेत अवस्था में हो गए। इस दौरान विकास दुबे ने इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी की पिस्टल छीनी और कार के पीछे वाले दरवाजे से भाग निकला। कच्ची सड़क से खेत की तरफ विकास भाग रहा था कि पीछे से वो खुद (सीओ एसटीएफ) टीम के साथ पहुंचे। पीछा करने पर विकास ने उन पर गोलियां दागीं। एक गोली सीओ के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। इसके बाद दो गोली एसटीएफ सिपाही शिवेंद्र सिंह सेंगर और विमल कुमार को लगी। जवाबी कार्रवाई में विकास मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन्होंने चलाईं गोलियां
एफआईआर के अनुसार दरोगा विनोद सिंह ने सरकारी पिस्टल से एक, सिपाही विमल कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो और एसटीएफ के कमांडो सर्वेश ने एके-47 से तीन गोलियां चलाईं। घटनास्थल से दो खोखे बरामद हुए। दावा है कि बारिश और मिट्टी गीली होने की वजह से खोखे कहीं लापता हो गए। 

गले नहीं उतर रहा कार बदलने का तर्क 
एफआईआर में एसटीएफ ने दावा किया है कि सुरक्षा कारणों से विकास दुबे को एक के बाद गाड़ियां बदलकर बैठाया गया। ताकि यह न पता चले कि वो किस गाड़ी में है। वहीं कैमरे में विकास सफारी कार में बैठा नजर आया था जबकि पलटने वाली कार महिंदा की टीयूवी थी। ऐसे में पुलिस का तर्क इसलिए नहीं हजम हो रहा कि एसटीएफ की फ्लीट में सफारी, इनोवा और एक टवेरा कार थी। हर टोल नाके और मीडिया के कैमरों में यही गाड़ियां कैद हुईं। सवाल है कि यह टीयूवी अचानक कहां से आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed