{"_id":"5b79c21842c7924646254471","slug":"step-father-raped-daughter-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाप बना हैवान, क्रासिंग के पास बुलाकर लूट ली अस्मत, शादीशुदा बेटी से भी किया था दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप बना हैवान, क्रासिंग के पास बुलाकर लूट ली अस्मत, शादीशुदा बेटी से भी किया था दुष्कर्म का प्रयास
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 20 Aug 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र की एक बस्ती में सौतेले पिता द्वारा 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। लोगों ने आरोपी पिता को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
बस्ती में रहने वाली महिला के पति की कुछ साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। उसकी दो बेटियां हैं। कुछ दिन बाद महिला ने बस्ती के ही एक युवक से शादी कर ली। रविवार दोपहर उसने (सौतेले पिता) बस्ती के दो लड़कों को घर भेजकर बहाने से छोटी बेटी को पनकी नहर क्रासिंग के पास बुलाया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बेटी को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकला।

शादीशुदा बेटी से भी किया था दुष्कर्म का प्रयास
डेमो पिक
होश आने के बाद बच्ची जब घर पहुंची तो उसने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। बस्ती को लोगों को भी भनक लगी तो उन्होंने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। किसी तरह उसे दबोचकर जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव का कहना है कि बच्ची की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
शादीशुदा बेटी से भी किया था दुष्कर्म का प्रयास
महिला की बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। मां के साथ थाने पहुंची बड़ी बेटी ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन पहले मायके आई थी। दो दिन पहले ही आरोपी पिता ने उसके साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की थी। शोर मचाने पर मां से विवाद भी हुआ था, जिस पर पिता ने मारपीट करके सभी को शांत करा दिया था।