फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Statues of Maa Durga were broken by miscreants, sculptor said mischief happened because of doing good work

Hamirpur: मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अराजकतत्वों ने तोड़ा, मूर्तिकार बोला- काम अच्छा करने की वजह से हुई खुराफात

Sat, 14 Oct 2023 03:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 Oct 2023 03:59 PM IST
सार

Hamirpur News: मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल उनके पास तहरीर नहीं आई है। तहरीर प्राप्त होने पर मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Statues of Maa Durga were broken by miscreants, sculptor said mischief happened because of doing good work
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में नवदुर्गा पूजा के लिए निर्मित की गई देवी मां की मूर्तियों को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।  मामले में मूर्तिकार का कहना है कि काम अच्छा करने की वजह से खुराफात की गई है। जानकारी के अनुसार, राठ कस्बे में उरई बस स्टैंड नहर के पास भूमि राजपूत मूर्ति कला केंद्र में आगामी नवदुर्गा पूजा के लिए निर्मित हो रही देवी मां की तीन मूर्तियों को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन

घटना के बाद मूर्तिकार ने राठ कोतवाली पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। करगवां गांव के निवासी मूर्तिकार राघवेंद्र पुत्र गोविंददास ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि वह राठ कस्बे के उरई बस स्टैंड नहर के पास किराए की दुकान में नवदुर्गा पूजा के लिए मूर्तियों का निर्माण करता है।
विज्ञापन

कल रात 11 बजे तक निर्मित मूर्तियों में अपनी कलाकारी करता रहा। उसके बाद वह वहीं पर लेट गया। मध्य रात्रि के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके मूर्ति कला केंद्र में आकर तीन मूर्तियां को क्षतिग्रस्त कर दिया। राघवेंद्र ने बताया कि उसका मूर्तियों के निर्माण से संबंधित कार्य वर्तमान समय में काफी अच्छा चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी
इस वजह से कुछ लोग उससे ईर्ष्या भी मानने लगे हैं। आशंका जताते हुए कहा कि किसी अराजकतत्व ने ही इस खुराफात को अंजाम दिया है। उसने कोतवाली पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल उनके पास तहरीर नहीं आई है। मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed