{"_id":"5ee66dac8ebc3e42fd1f5d3f","slug":"statue-of-ashtadhatu-found-in-mandakini-river-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: मंदाकिनी नदी में अष्टधातु की मूर्ति मिली, मामले को दबाने में लगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: मंदाकिनी नदी में अष्टधातु की मूर्ति मिली, मामले को दबाने में लगी पुलिस
Mon, 15 Jun 2020 12:10 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
मंदाकिनी नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी के मंदाकिनी नदी में सफाई के दौरान एक सप्ताह पहले नाविकों को एक अष्टधातु की मूर्ति मिली है। इसकी कीमत करोड़ों रुपये की बताई जा रही है। जिसको लेकर मूर्ति के बंदर बांट को लेकर नाविकों के बीच झगड़ा हो गया।
जिस पर जिले की सीमा अंतर्गत नया गांव थाना पुलिस मूर्ति को ले गई। इस मामले में नाविको से पूछतांछ की जा रही है। मामले को लेकर यूपी क्षेत्र के सीतापुर चौकी पुलिस भी नया गांव थाना जाकर मूर्ति के विषय में जानकारी लिया तो मूर्ति मिलने की बात स्वीकार की गई।
पुलिस का यह भी कहना है कि अभी मूर्ति किस धातु की है और कितनी कीमत है इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है। धर्मनगरी में मंदाकिनी नदी की सफाई के दौरान एक सप्ताह पहले अष्टधातु की करोड़ रूपए कीमत की मूर्ति कुछ नाविकों को रामघाट के पास मिली थी। जिसको नाविक चुपचाप मूर्ति को अपने घर ले गए।
विज्ञापन
जो बेचने की फिराक में लगे रहे। मूर्ति के बेचने को लेकर आपास में बंदरबांट होने के कारण झगड़ा गया। जिसकी भनक जिले की सीमा स्थित नया गांव पुलिस को लग गई। मामला दबाए जाने की शिकायत मिलने पर जिले के एक जनप्रतिनिधि ने सीतापुर चौकी इंचार्ज से कहा कि इस मामले का पता लगाया जाए।
जिस पर चौकी इंचार्च रामवीर नया गांव थाने गए। जहां पर थानाध्यक्ष तो नहीं मिले लेकिन दीवान मिले। जिन्होंने मूर्ति थाने में होने की बात स्वीकार किया लेकिन मूर्ति नहीं दिखाया। चौकी इंचार्ज सीतापुर रामवीर ने बताया कि नया गांव पुलिस ने मूर्ति बरामद होने की बात स्वीकार किया लेकिन अन्य जानकारी नहीं दे रहीहै। जल्द ही इसकी पूरी जानकारी की जाएगी।