{"_id":"6105aab28ebc3e09467816fd","slug":"statement-of-bjp-state-in-charge-radha-mohan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन बोले: फील्ड में उतरकर केंद्र-राज्य की उपलब्धियां बताएं जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन बोले: फील्ड में उतरकर केंद्र-राज्य की उपलब्धियां बताएं जनप्रतिनिधि
Sun, 01 Aug 2021 01:25 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:25 AM IST
सार
कैंट क्षेत्र में कानपुर मंडल के छह जिलों से जुड़े सांसदों और विधायकों की बैठक में राधा मोहन ने कहा कि कोरोना काल में लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचे, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्रों को मिले।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने जनप्रतिनिधियों को ज्यादा से ज्यादा समय फील्ड में गुजारने की सलाह दी है। कहा कि यही सक्रियता 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बड़ा हथियार बनेगी। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद वह पहली बार कानपुर आए।
कैंट क्षेत्र में कानपुर मंडल के छह जिलों से जुड़े सांसदों और विधायकों की बैठक में उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचे, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्रों को मिले। इसे शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने की जवाबदेही जनप्रतिनिधियों की है।
इसमें किसी तरह की माफी नहीं है। इसकी मानीटरिंग राष्ट्रीय स्तर से भी की जा रही है। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि इन उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना जरूरी है। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रभारी प्रियंका रावत ने भी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने की सलाह दी। सुबह से शाम तक तीन सत्रों में हुई बैठक में महानगर की तीनों इकाइयां, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज के जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हुए। इससे पूर्व पहली बार शहर आगमन पर प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया गया।
ये जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले, अशोक रावत, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, सुरेंद्र मैथानी, भगवती सागर, अजीत पाल समेत कृष्ण मुरारी शुक्ला, वीना आर्या, सुनील बजाज, पूनम दुबे, मुखलाल पाल, संत विलास शिवहरे, आनंद राजपाल, सुनील तिवारी, पवन प्रताप सिंह, मोहित सोनकर, बालचंद्र मिश्रा, राकेश सोनकर, पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार, रवींद्र पाटनी, रामदेव शुक्ला, कौशल किशोर दीक्षित, रघुनंदन सिंह भदौरिया आदि शामिल हुए।