फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   state president Bhupendra Chaudhary said Twin tower was a building of corruption

Etawah: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले- ट्विन टावर भ्रष्टाचार की इमारत थी, ढहा दी गई

Mon, 29 Aug 2022 03:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Aug 2022 03:55 PM IST
सार

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का इटावा में रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ। यहां उन्होंने कहा कि ट्विन टावर भ्रष्टाचार की इमारत थी, जिसे ढहा दिया गया है। इसमें जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ निश्चित तौर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
state president Bhupendra Chaudhary said Twin tower was a building of corruption
भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्विन टावर भ्रष्टाचार की इमारत थी, जिसे ढहा दिया गया है। इसमें जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ निश्चित तौर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री के प्रति जनता का विश्वास और आशीर्वाद है। इसे लेकर आगे बढ़ेंगे। यह बात भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के पंचायती राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से लखनऊ जाते समय रेलवे स्टेशन पर मीडिया से कही।

विज्ञापन


वह लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने जा रहे थे। प्लेटफार्म नंबर तीन पर शताब्दी एक्सप्रेस के रुकते ही भाजपा कार्यकर्ता भारत माता के नारे लगाने लगे। सांसद डॉ.राम शंकर कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का माल्यार्पण, पटका पहनाकर व बुकें देकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


पार्टी नेता एक-एक कर अपना परिचय देते हुए आगे बढ़ते रहे। स्वागत करने के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, शिवाकांत चौधरी, उपाध्यक्ष विवेक भदौरिया, सुबोध तिवारी के अलावा अन्य जिला पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed