Kanpur: राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई, दो इकाइयों को बंदी का नोटिस, सात पर ठोका जुर्माना
प्रदूषण के स्तर के बढ़ने के साथ ही राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्त कार्रवाई कर रहा है। इस क्रम में बोर्ड ने दो प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को बंद करने का नोटिस जारी किया है। वहीं, सात पर जुर्माना लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण को बढ़ाने वाले नौ उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें से सात इकाइयों पर जुर्माना और दो को बंद करने की संस्तुति की गई है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि कमेटी को पनकी औद्योगिक क्षेत्र की नौ इकाइयां वायु प्रदूषण फैलाने की दोषी मिलीं।
इनमें औद्योगिक इकाइयों में साहू नमकीन, भाई नमकीन की दो फर्म, कान्हा फूड प्रोडक्ट्स, सिल्क केमिकल्स इंडस्ट्रीज, आदिल वॉशिंग सेंटर व सुमन प्लास्टिक्स पर जुर्माना लगाया गया है। वहीं, बी केमिकल्स और श्री एल्युमीनियम को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।
बता दें कि वायु प्रदूषण के स्तर के बढ़ने के साथ ही राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एक्शन मोड में आ गया है। इससे पहले बोर्ड ने ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत कानपुर के तीन प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को बंद करने के आदेश जारी किए थे।
इनमें पनकी साइट-तीन में स्थित तनेजा तार प्रोडक्ट, शोभित केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड और अग्रवाल ऑयल रिफाइनरी शामिल हैं। तीनों ही रिफाइनरी का औचक निरीक्षण किया गया था, जिसमें वायु प्रदूषण फैलाने वाले फ्यूल का इस्तेमाल होना और उसकी वजह से प्रदूषण होना पाया गया था।