फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   State Minister said ancestral land disputes will end through a simple stamp, said this in the review meeting

Kanpur: राज्य मंत्री बोले- मामूली स्टांप के जरिए खत्म होंगे पुश्तैनी जमीनी विवाद, समीक्षा बैठक में कही ये बात

Wed, 21 Aug 2024 04:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Aug 2024 04:11 PM IST
सार

Kanpur News: राज्य मंत्री ने कहा कि नौ साल से जिले का सर्किल रेट नहीं बढ़ा है, उस पर काम हो रहा है। डीएम अपनी स्थिति को देखकर सर्किल रेट को बढ़ा सकते हैं। जल्द ही सर्किल रेट को बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
State Minister said ancestral land disputes will end through a simple stamp, said this in the review meeting
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन उत्तर प्रदेश रवींद्र जायसवाल ने मंगलवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की। मंत्री ने संपत्ति के मामलों में बढ़ रहे विवादों को रोकने के लिए मामूली स्टांप के जरिए पारिवारिक संपत्ति विवाद खत्म करने की बात कही।

विज्ञापन

मंत्री के मुताबिक प्रदेश में गिफ्ट डीड की तरह पुश्तैनी संपत्ति फैमिली सेटलमेंट और बंटवारे के विवाद को मामूली स्टाम्प के जरिए हल कराने की व्यवस्था लागू किया जा रहा है। मंडलीय समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि 500 रुपए तक के स्टाम्प शुल्क के लिए सेल्फ प्रिंटिंग का कानून लाया जा रहा है, जिससे कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन पैमेंट करके 500 रुपए तक के स्टांप खुद ही निकाल सकता है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि नौ साल से जिले का सर्किल रेट नहीं बढ़ा है, उस पर काम हो रहा है। डीएम अपनी स्थिति को देखकर सर्किल रेट को बढ़ा सकते हैं। जल्द ही सर्किल रेट को बढ़ाया जाएगा। शहर के रजिस्ट्री कार्यालय को जल्द ही बेहतर जगह शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए डीएम से जगह मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टांप बिक्री की रिपोर्ट तलब की
स्टांप वेंडरों को लेकर मंत्री ने कहा कि बिना आईडी कार्ड के अब कोई भी वेंडर स्टांप की बिक्री नहीं करेगा। अगर वह निर्धारित जगह के इतर स्टाम्प बेचेगा तो उस पर कार्रवाई होगी। मंत्री ने एआईजी स्टाम्प श्याम सिंह बसेन से 10 साल पुरानी आरसी की रिकवरी न होने और फर्जी तरीके से शपथ पत्र टिकट बिक्री की रिपोर्ट सात दिन में तलब की। फर्जी स्टाम्प के मामले में पांच साल के रिकार्डों की जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed