फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Startup opportunities from sugar industry waste

शर्करा उद्योग के अपशिष्ट से स्टार्टअप के मौके, काम की खबर

Tue, 26 Jan 2021 09:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Jan 2021 09:49 AM IST
विज्ञापन
Startup opportunities from sugar industry waste
सांकेतिक तस्वीर
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) के कुलपति डॉ. राकेश भटनागर ने सोमवार को नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) का भ्रमण किया। गन्ने के बगास से डाइटरी फाइबर बिस्कुट, मूल्यवर्धित गुड़, फोर्टिफाइड शुगर आदि के तकनीकी मॉडल को देखा।
विज्ञापन


इस दौरान डॉ. भटनागर ने कहा कि शर्करा उद्योग में स्टार्ट अप के बहुत मौके हैं। पढ़े-लिखे युवा और काश्तकार उद्योग के अपशिष्ट से स्टार्ट अप कर सकते हैं। डॉ. भटनागर ने जैव रसायन में एनएसआई से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी।
विज्ञापन


इस मौके पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर नरेंद्र मोहन ने कुलपति को लघु बायो गैस के मॉडल को भी दिखाया। बताया गया कि दो सौ किलो अपशिष्ट से लगभग पांच किलो बायो गैस को तैयार किया जा सकता है। इससे एलपीजी की बचत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डॉ. भटनागर ने कई परियोजनाओं पर एनएसआई के साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव दिया। इनमें खमीर की गुणवत्ता सुधार, इनवर्ट शुगर सिरप तैयार करने के लिए एंजाइम का विकास, इथेनॉल के उत्पादन में सुधार आदि शामिल हैं। उनका कहना था कि स्टार्ट अप से युवा नौकरी प्रदाता बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed