अप एंड डाउन ट्रेक शुरू, रेल हादसे की जांच तेज
इस दुर्घटना में 15 बोगी पलटी थी और 95 यात्री घायल हुए थे। इसी घटना की जांच के आदेश के बाद सीआरएस शैलेश कुमार पाठक अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
जांच कमेटी 9-30 बजे से जांच शुरु की। घंटों टीम ने बड़ी बारीकी से रेल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। इसके लिए पटरी की जांच की गई। जिसमें पटरी के चटके हुए भाग की भी चर्चा हुई।
हालांकि मीडिया से ज्यादा बातचीत नहीं हुई। जांच के बाद लिखा पढ़ी कर अफसर वापस लौट गए। उधर गुरुवार को ही अप एंड डाउन ट्रेक शुरू हो गया। फिलहाल, इस पर से धीरे-धीरे रेल गाड़ियां गुजारी जा रही हैं।