फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stampede in marriage due to breaking of electric wire

बिजली का तार टूटने से बरात में मची भगदड़

Mon, 05 Jul 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Stampede in marriage due to breaking of electric wire
पुखरायां। अकोढ़ी विद्युत उपकेंद्र के सिथरा रामपुर गांव में शनिवार की रात विद्युत लाइन का तार टूट कर गिरने से बरात में भगदड़ मच गई। जिसमें तार की चपेट में आई एक महिला झुलस गई। आनन फानन में सप्लाई बंद कराके महिला को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

जहां से प्राथमिक उपचार के डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है नलकूप की लाइन गांव के अंदर से निकाली गई है। अधिकारियों की मनमानी के चलते ग्रामीणों को हादसे का शिकार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सिथरा रामपुर गांव में शनिवार की रात महिपाल सिंह की बेटी की बरात आई हुई थी। द्वारचार के बाद महिलाएं भोजन कर रही थीं। उसी समय गांव के अंदर से निकली नलकूप की 11 हजार विद्युत लाइन के पोल का इंसुलेटर तेज आवाज के साथ फटा और उसी के साथ तार टूट कर गिर गया। तार टूटते ही पांडाल में मौजूद महिलाओं समेत लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें मायके आई सिकंदरा थाना क्षेत्र के साखिन डेरा के रहने वाले सुनील की पत्नी अनीता तार की चपेट में आकर झुलस गई। ग्रामीणों ने डंडों से तार हटाकर आनन फानन में महिला को बाहर निकाला। इलाज के लिए पुखरायां सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉ. प्रीती ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां महिला का इलाज किया जा रहा है।
वहीं ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। गांव के गुलाब सिंह, गया सिंह, सुरेश नायक, मुलायम सिंह ने बताया कि नलकूप की लाइन अलग से की गई है। एक साल पहले नलकूप की लाइन अलग करने के लिए गांव के बाहर कुछ पोल लगाए गए थे। जिसमें गांव के एक तरफ के तार बाहर कर दिए गए। इसके बाद भी बीच गांव के पोल नहीं हटाए गए। जिससे यही लाइन गांव से होकर जाती है।
इसको हटवाने के लिए विद्युत उपकेंद्र अकोढ़ी जाकर और पुखरायां उपखंड कार्यालय में अधिकारी से फरियाद कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तार टूटने से मवेशी भी मर चुके हैं। अधिकारी अपनी मनमानी कर ग्रामीणों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।

घटना के संबंध में जानकारी देने के लिए अधिकारियों को फोन मिलाए जा रहे हैं, लेकिन अवर अभियंता फोन नहीं उठा रहे हैं। उपखंड अधिकारी राकेश सोनी ने बताया कि उनको नलकूप की लाइन गांव के अंदर से होने और घटना के संबंध में जानकारी नहीं है। मामले की पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed