फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Stampede broke out on the information of fire in Agra Intercity, station superintendent refused to give inform

Auraiya: आगरा इंटरसिटी में आग की सूचना पर मची भगदड़...RPF ने की जांच, स्टेशन अधीक्षक ने जानकरी देने से किया मना

Sun, 19 Nov 2023 12:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Nov 2023 12:36 PM IST
सार

Auraiya News: आरपीएफ के प्राभरी रजनीश रॉय ने बताया कि किसी यात्री से एसी कोच में लगे फायर सिलेंडर को गलती से चल दिया था। मौके पर सामान्य स्थिति है और ट्रेन को रवाना कर दिया है।

विज्ञापन
Stampede broke out on the information of fire in Agra Intercity, station superintendent refused to give inform
स्टेशन पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अछल्दा स्टेशन से होकर गुजर रही 12180 आगरा-इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अचानक से एसी कोच में आग लगने की सूचना पर भगदड़ मच गई। जानकारी पर चालक ने ट्रेन को अछल्दा स्टेशन पर रोका। सूचना होते ही आरपीएफ पुलिस ने कोच में घुसकर जांच की।

विज्ञापन

इसमें किसी व्यक्ति के द्वारा कोच में रखे फायर सिलिंडर को चलाने से धुआं उठने की पुष्टि होने पर राहत की सांस ली। इसके चलते ट्रेन को 9:42 पर गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका।  इस बीच हुई भगदड़ से सभी सुरक्षित बताए गए हैं। वहीं, स्टेशन अधीक्षक अमित कुमार ने मामले में जानकारी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

डीआरएम के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि एसी कोच में लगे फायर सिलेंडर से कोच में धुंआ फैला है। अछल्दा स्टेशन पर रोक कर चेक किया था, आग नहीं लगी है। ट्रेन को फफूंद स्टेशन पर भी चेक किया गया है। जानकरारी के अनुसार, ट्रेन को लूप लाइन पर खड़ा कर एसी कोच को चेक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और आरपीएफ ने कोच में जाकर जांच की
किसी यात्री की गलती से फायर सिलेंडर चल गया, जिससे कोच में धुंआ-धुंआ हो गया। धुंआ देखकर यात्री डर गए और इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर दी। सूचना पर पहुंची अछल्दा पुलिस और आरपीएफ कांस्टेबल ने कोच में जाकर जांच की, तो पता चला कि आग बुझाने वाला सिलेंडर चला दिया गया था।



ट्रेन को रवाना कर दिया गया है
इससे कोच में धुंआ हो गया और यात्रियों को आग को आभास हुआ कि आग लग गई है, जिससे भगदड़ मच गई। आरपीएफ ओर थाना पुलिस ने चेक किया। आरपीएफ के प्राभरी रजनीश रॉय ने बताया कि किसी यात्री से एसी कोच में लगे फायर सिलेंडर को गलती से चल दिया था। मौके पर सामान्य स्थिति है और ट्रेन को रवाना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed