फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   stairs on which PM Modi stumbled were broken

कानपुर: गंगा बैराज पर जिन सीढ़ियों पर लड़खड़ाए थे पीएम मोदी उन्हें तोड़ा गया फिर होगा निर्माण

Sun, 22 Dec 2019 10:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Dec 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
stairs on which PM Modi stumbled were broken
गंगा बैराज स्थित अटल घाट पर सिढि़यों को तोड़ा जा रहा है - फोटो : अमर उजाला
अटल घाट पर जिन सीढ़ियों पर चढ़ते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लड़खड़ाए थे, उनकाे तोड़ दिया गया है। उन सीढ़ियों का फिर निर्माण होगा। नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत बनाई गई इस असमान सीढ़ी की ऊंचाई को ठीक किया जा रहा है। इसके अलावा सभी सीढ़ियों के उन हिस्सों को बराबर किया जा रहा है, जो बाहर निकले हैं।
विज्ञापन


इन सीढ़ियों का निर्माण कराने वाली कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) ही इनका सुधार करा रही है। अटल घाट पर बनाई गई सीढ़ियों पर कई की ऊंचाई असमान है। असमान ऊंचाई के कारण इन सीढ़ियों पर लोगों के गिरने का डर बना रहता है। साथ ही सीढ़ियों पर पैर रखने वाले हिस्सों के पत्थर बाहर निकले हुए हैं।
विज्ञापन


इसी माह नमामि गंगे प्रोजेक्ट की बैठक के लिए शहर आए प्रधानमंत्री असमान ऊंचाई और सीढ़ियों से बाहर निकले हिस्से पर लड़खड़ाए थे, जिन्हें एसपीजी कर्मी ने तुरंत संभाल लिया था। इसके बाद हुई पड़ताल में पता चला था कि बोट क्लब की ओर तीसरी रैंप की नौवीं सीढ़ी की ऊंचाई असमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कमिश्नर डॉ. सुधीर एम.बोबडे ने सीढ़ियों के सुधार के निर्देश दिए थे। इसके बाद ईआईएल ने काम शुरू कराया है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर तनवीर के मुताबिक असमान ऊंचाई वाली सीढ़ी का सुधार करा दिया गया है। बाहर निकले हिस्सों को भी बराबर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed