{"_id":"616738b5d16c65793c31090a","slug":"staff-absent-from-the-pathology-of-district-women-s-hospital-women-wandered-for-investigation-akbarpur-news-knp65816023","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल की पैथोलॉजी से कर्मचारी नदारद, जांच के लिए भटकीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला अस्पताल की पैथोलॉजी से कर्मचारी नदारद, जांच के लिए भटकीं महिलाएं
विज्ञापन
मैटरनिटी विंग की पैथालॉजी के बाहर जांच कराने को खड़े मरीज। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला अस्पताल के साथ ही महिला चिकित्सालय में भी कर्मचारियों की मनमानी शुरू हो गई है। बुधवार को ओपीडी की पैथोलॉजी से सभी कर्मचारी नदारद रहे। इसके कारण जांच कराने के लिए आई गर्भवती व महिलाओं की भीड़ लगी रही और उन्हें परेशान होना पड़ा।
तीस बेड के जिला महिला अस्पताल को मनमाने तरीके से सौ शय्या मैटरनिटी विंग में साल 2018 में शिफ्ट कर दिया गया, जबकि भवन को फायर, प्रदूषण नियंत्रण व लिफ्ट सेफ्टी का अनापत्ति प्रमाण पत्र तक नहीं दिया गया।
मैटरनिटी विंग व महिला अस्पताल के कर्मी एक-दूसरे की ड्यूटी कम व ज्यादा लगाने को लेकर अक्सर नदारद रहते हैं। जिसका खामियाजा दूर-दराज से आने वाली गर्भवती व महिलाओं को भुगतान पड़ता है।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे ओपीडी की पैथोलॉजी में पैथोलॉजिस्ट समेत सभी कर्मी नदारद रहे। जांच कराने के लिए गर्भवती व महिलाओं की भीड़ लगी रही।
गर्भवती रानी, सरला आदि ने बताया कि डॉक्टर ने जांच कराने के लिए लैब भेजा था, लेकिन आधा घंटे से इंतजार करने पर भी कोई कर्मी नहीं आया। जिससे दिक्कत उठानी पड़ी। इस बाबत सीएमएस डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि लैब से बिना सूचना अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी कराई जाएगी।