{"_id":"626d6bd7b0a4c21c294338c5","slug":"spread-of-infection-started-increasing-in-kanpur-six-new-corona-infected-including-two-iit-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में बढ़ने लगा संक्रमण का फैलाव: आईआईटी के दो छात्र समेत कोरोना के छह नए संक्रमित, 14 हुए एक्टिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में बढ़ने लगा संक्रमण का फैलाव: आईआईटी के दो छात्र समेत कोरोना के छह नए संक्रमित, 14 हुए एक्टिव केस
Sat, 30 Apr 2022 10:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:34 PM IST
सार
कानपुर में कोरोना फिर से पांव पसारने लगा है। शनिवार को शहर में छह नए संक्रमित मिले हैं। कानपुर में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : pixabay
विस्तार
कानपुर आईआईटी के दो छात्र समेत कोरोना के छह नए संक्रमित और मिले हैं। अब तक आईआईटी में संक्रमितों की संख्या पांच हो गई है। नगर में एक्टिव केस की संख्या 14 हो गई है। आईआईटी के अलावा दो संक्रमित फीलखाना और दो बसंत विहार नौबस्ता में मिले हैं।
इसके पहले स्वरूपनगर, बर्रा आदि स्थानों पर संक्रमित मिल चुके हैं। सभी संक्रमितों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। एक संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क लगाकर बाहर निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन करें। लापरवाही बरतने पर संक्रमण का फैलाव तेज हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 3300 कोरोना संदिग्धों की सैंपलिंग की है।