{"_id":"5d4906228ebc3e6cbb2a654f","slug":"speedy-tractor-turn-around-on-lucknow-agra-expressway-2-killed-many-injured-all-update-development","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 2 की मौत, 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 2 की मौत, 25 घायल
Tue, 06 Aug 2019 06:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 06 Aug 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव के पास लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसिरापुर के निकट मंगलवार सुबह करीब 6 बजे दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली वाल्वो बस की टक्कर से पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हो गए। ट्राली सवार लोग बाराबंकी के लोधेश्वर मंदिर के दर्शन कर बिल्हौर लौट रहे थे। यूपीडा व पुलिस कर्मियों ने घायलों को बांगरमऊ अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां सात की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक व परिचालक बस छोड़कर भाग निकले। बस में सवारियां नहीं थीं। सावन माह के तीसरे सोमवार पर कानपुर के बिल्हौर के बेर्रा खानपुर के 30 से अधिक शिवभक्त ट्रैक्टर ट्राली से बाराबंकी के लोधेश्वर शिव मंदिर दर्शन करने गए थे। मंगलवार सुबह वह लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे के जरिए वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन
नसिरापुर के निकट बिहार से राजस्थान जा रही वाल्वो बस ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अधिकतर लोग ट्राली के नीचे दब गए। घायलों की चीख पुकार सुन ग्रामीणों व अन्य वाहन सवारों ने पुलिस को सूचना दी। यूपी 100 पुलिस व यूपीडा कर्मियों ने घायलों को बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायल 27 लोगों को बांगरमऊ अस्पताल भेजा।
जहां चिकित्सकों ने कानपुर देहात के थाना बिल्हौर के ग्राम बिर्रा खानपुर निवासी गोकरन (60) पुत्र नन्हा और रामकुमार (70) पुत्र रामस्वरूप को मृत घोषित कर दिया। जबकि रानी (40) पत्नी नरेश चंद्र, सरोजनी(45) पत्नी रमेश चंद्र, रावेंद्र (22) पुत्र बलजीत, नीलेश (22) पुत्र रमेश, अभिषेक राठौर (18) पुत्र रमाशंकर, कंचन(21) पुत्र रामआसरे और गुड्डू (31) पुत्र राधेलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को परिजन कानपुर लेकर चले गए थे। हादसे की सूचना पर सीओ बांगरमऊ अंबरीश भदौरिया व कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अंबरीश भदौरिया ने बताया कि वाल्वो बस में यात्री नहीं थे। हादसे के बाद बस चालक व परिचालक घटनास्थल से भाग गए। हादसे में हताहत हुए लोगों की तरफ से अब तक तहरीर नहीं दी गई है।
मददगार बने पुलिसकर्मी
एक्सप्रेस-वे पर हादसे की सूचना पर सबसे पहले यूपी 100 की पीआरवी 3225 घटनास्थल पर पहुंची थी। पीआरवी 3225 के सिपाही सर्वेश कुमार व पुष्पेंद्र कुमार ने सबसे पहले एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक रुकवाया। इसके बाद घायलों को खुद ही एंबुलेंस में लादकर अस्पताल भेजना शुरू किया। बस की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटने से लगभग 80 मीटर के दायरे में लोग सड़क पर इधर उधर घायल अवस्था में पड़े हुए थे।
हादसे की सूचना के बीस मिनट बाद यूपीडा कर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे। यूपीडा कर्मी व यूपी 100 पुलिस के जवानों ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद हादसे में बाल बाल बचे लोगों को एक्सप्रेस-वे से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से सड़क पर बिखरे पड़े सामान को भी हटवाया।

अस्पताल में रही अफरा तफरी
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा होने के बाद हसनगंज, गंजमुरादाबाद व बांगरमऊ की एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया था। एक एंबुलेंस में दो दो मरीजों को लिटाकर उन्हें बांरगमऊ सीएचसी भेजा गया। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जबकि मामूली रूप से घायल लोगों को सीएचसी में ही भर्ती कर उपचार दिया गया।
सेफ्टी ग्रिल से टकरा गया था ट्रैक्टर
घायल मनोज कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर एक्सप्रेसवे की दूसरी लेन पर चल रहा था। पीछे से आ रही बस की रफ्तार बहुत अधिक थी। बस की टक्कर लगते ही ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जबकि ट्रैक्टर सड़क किनारे लगी सेफ्टी ग्रिल से टकरा गया था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर, ट्राली व बस को हटवाकर यातायात शुरू कराया।
ये हैं गंभीर घायल
1-नीलेश (22) पुत्र रमेश 2-रानी (40) पत्नी नरेश चंद्र 3-सरोजनी(45) पत्नी रमेश चंद्र 4-कंचन(21) पुत्र रामआसरे 5-अभिषेक राठौर (18) पुत्र रमाशंकर 6-रावेंद्र (22) पुत्र बलजीत 7-अन्नू कटियार(22) पुत्र दिनेश चंद्र 8-गुड्डू (31) पुत्र राधेलाल 9-राजेश कुमार (36) पुत्र मंगूलाल 10-मनोज कुमार (42) पुत्र श्रीराम 11-रवि (19) पुत्र पेशकार 12-अंकित (20) पुत्र गिरीश 13-अजीत (14) पुत्र नरेश चंद्र 14-मुन्नी (60) पत्नी सुदर्शन 15-छेदीलाल (35) पुत्र राधेश्याम (नोट-उपरोक्त सभी घायल कानपुर के बिल्हौर के बेर्रा खानपुर के रहने वाले हैं) 16-गंगाराम (65) पुत्र महादीन निवासी प्यारेपुर थाना मल्लावां हरदोई।