{"_id":"697129d754fadb74bc0abcc5","slug":"speeding-truck-hits-auto-one-dead-four-injured-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-137237-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल
Thu, 22 Jan 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर के पास बुधवार शाम सात बजे के करीब तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पर एक की मौत हो गई।
रसूलाबाद क्षेत्र के चौबेनिवादा निवासी धर्मपाल का परिवार बुधवार दोपहर को बनीपारा के बाणेश्वर मंदिर परिसर में चल रही भागवत कथा सुनने गया था। परिवार के लोग ऑटो से एक साथ घर लौट रहे थे। पहाड़ीपुर के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में धर्मपाल (50), उनकी पुत्री रोशनी (23), पुत्र अच्छे (21), अनीता (35) पत्नी सोनू, श्रृष्टि (14) पुत्री सोनू घायल हो गए। इधर पीछे बाइक से आ रहे धर्मपाल के दामाद अमित (22) पुत्र श्रीकृष्ण निवासी डोमापुर को भी ट्रक टक्कर मारते हुए भाग निकला।
हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को लेकर सीएचसी रसूलाबाद आई। यहां पर डॉ. शैलेंद्र ने जांच के बाद धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अच्छे, श्रृष्टि और अमित को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। घायल रोशनी ने बताया कि ऑटो उसका भाई अच्छे चला रहा था और उनके जीजा अमित पीछे बाइक से आ रहे थे। सभी भागवत सुनने बनीपारा बाणेश्वर मंदिर गए थे। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले ट्रक की जानकारी की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।