फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Speeding tractor collided with auto in Auraiya, three including mother-daughter died, condition of four critic

औरैया में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार टैक्टर ने ऑटो को मारी टक्कर, मां-बेटी समेत तीन की मौत, चार की हालत गंभीर

Sun, 04 Jun 2023 09:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 Jun 2023 09:26 AM IST
सार

Auraiya Accident: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी समेत तीन की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल  हो गए।

विज्ञापन
Speeding tractor collided with auto in Auraiya, three including mother-daughter died, condition of four critic
auraiya accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज-फफूंद रोड पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार मां-बेटी समेत तीन की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी को सैफई रेफर किया गया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, अजीतमल के ऊंचा निवासी कुंवरचंद्र की बेटी सरगम (20) की शनिवार रात तबियत बिगड़ गई। रात में कुवरचंद्र व पत्नी सोमदेवी, संगीता पत्नी अहिवरन सिंह, कल्लो पत्नी जनक, सोमवती पत्नी अर्जुन गांव के रामू पुत्र राजकुमार का ऑटो बुक करके मुरादगंज के एक निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए आए।
विज्ञापन

रात एक बजे के करीब सभी वापस लौट रहे थे। जैसे ही फफूंद रोड पर महाराज गांव के सामने पहुंचे तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार कुंवर चंद्र की पत्नी सोमदेवी (45), बेटी सरगम (20), संगीता (40) पत्नी अहिवरन की मौत हो गई। चालक रामू समेत अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार
हादसे की जानकारी पर सीओ भारत पासवान और कोतवाल मुकेश पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल मुकेश सिंह ने बताया की दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed