{"_id":"67b3a05eced62ac8020a0d7f","slug":"speeding-car-dragged-e-rickshaw-driver-for-20-meters-death-kanpur-news-c-12-1-knp1081-1006961-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा चालक को 20 मीटर तक घसीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा चालक को 20 मीटर तक घसीटा, मौत
विज्ञापन
कानपुर। रायपुरवा क्षेत्र के भन्नानापुरवा मोड़ पर रविवार रात तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार ई-रिक्शा चालक को पीछे से टक्कर मार दी। भागने के चक्कर में कार सवार चालक को करीब 20 मीटर घसीटता चला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों के घेरने पर चालक कार छोड़कर भाग गया।
काकादेव पुरानी बस्ती निवासी कमरुद्दीन (60) ई-रिक्शा चलाते थे। बेटे इमरान ने बताया कि रविवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच कमरुद्दीन साइकिल से डिप्टी पड़ाव होते हुए घर जा रहे थे। भन्नानापुरवा मोड़ पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।
हादसे के दौरान वह साइकिल सहित बोनट के नीचे फंस गए। भागने के चक्कर में चालक करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए चला गया। राहगीरों ने शोर मचाते हुए कार का पीछा किया। चालक घटनास्थल के कुछ दूर पर कार खड़ी कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को हैलट ले गई। वहां डाक्टर ने कमरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि जिस कार से हादसा हुआ उस पर अधिवक्ता लिखा हुआ है। रायपुरवा थाना प्रभारी संतोष गौड़ ने बताया कि कार को थाने में खड़ी करवाकर चालक का पता लगाया जा रहा है।