फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Speeding bike fell into well in Unnao, two laborers killed and one injured

उन्नाव सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक कुएं में गिरी, दो श्रमिकों की मौत और एक घायल, मजदूरी करके लौट रहे थे तीनों

Tue, 21 Mar 2023 11:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Mar 2023 11:07 PM IST
सार

माखी थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करके लौट रहे तीन श्रमिकों की बाइक अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। इस हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है।
 

विज्ञापन
Speeding bike fell into well in Unnao, two laborers killed and one injured
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के माखी थानाक्षेत्र के गांव थाना के पास झाड़ियों के पास बने कुएं में गिरने से बाइक सवार दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। दमकल की मदद से कुएं से दोनों शव निकाले गए। साथ ही, घायल को जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के धौराहरा थानाक्षेत्र के रकेहरी निवासी इस्माइल का पुत्र दिलवर (30), मोहल्ला मुन्नालाल पुरवा के अख्तियार का पुत्र साकिर (25) और हिदायतनगर मोहल्ला के रज्जाक का पुत्र हारुन (35) कई साल से थाना गांव के निकट कुमार ब्रिक फील्ड में ईंट पाथने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब पांच बजे तीनों श्रमिक बाजार से सब्जी खरीदने गए थे। लौटते समय बाइक दिलवर चला रहा था। तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित बाइक भट्टे से करीब 500 मीटर दूर कच्चे मार्ग पर खेत के पास बने कुएं में गिर गई। हारुन झाड़ियों को पकड़कर लटक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दमकल ने तीनों को बाहर निकाला
 शोर मचाने पर लोग दौड़े और उसे जैसे-तैसे बाहर निकाला। सूचना पर सीओ ऋषिकांत शुक्ल व माखी थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर कुएं में गिरे दोनों श्रमिकों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मांगलिक कार्यक्रम में पूजा जाता है कुआं
सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि कुएं में पानी भरा था। उस कुएं को गांव के लोग मांगलिक कार्यक्रम में पूजने का काम करते हैं। उसी में बाइक चली गई थी।

बच्चों के सिर से छिना पिता का साया
मृतक दिलवर पत्नी माधुरी और बच्चों में तरन्नुम (10), जीसान (8) और तबस्सुम (6) के साथ मजदूरी करने आया था। वहीं दूसरा मृतक साकिर भी पत्नी रसीदुन बानो के साथ दो बच्चों निर्साद, इरसाद के साथ भट्ठे पर रहकर काम करता था। दोनों की मौत से जहां पत्नियों के सुहाग उजड़ गए, वहीं बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed