फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Speed up contact tracing to stop Kovid death

कोविड डेथ रोकने के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में लाएं तेजी, बिना मास्क के ग्राहक को सामान बेचा तो होगी कार्रवाई

Fri, 21 Aug 2020 11:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 21 Aug 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Speed up contact tracing to stop Kovid death
कोरोना से मौत के बाद अंतिम संस्कार करते सरकारी कर्मचारी - फोटो : PTI
कानपुर नगर में बढ़ रही कोरोना से मौतों को रोकने के लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार ने कॉंटैक्ट ट्रेसिंग में तेजी लाने के लिए कहा है। इसके साथ ही सर्वेलांस में और गति लाने के निर्देश दिए हैं। सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों के साथ संयुक्त बैठक में प्रमुख सचिव ने कहा कि कॉंटैक्ट ट्रेसिंग स्वास्थ्य और पुलिस विभाग मिलकर करे।
विज्ञापन


कोविड संक्रमित के कॉंटैक्ट में आने वालों की अगले  ही दिन जांच की जाए। प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने कांशीराम अस्पताल, केंद्रीय कमांड सेंटर, हैलट के निरीक्षण के बाद गुरुवार शाम सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। कोरोना संक्रमण के फैलाव के मद्देनजर उन्होंने निर्देश दिए कि लोग मास्क लगाकर बाहर निकलें, इसके लिए प्रचार-प्रसार कराया जाए।
विज्ञापन


 

अगर कोई दुकानदार बिना मास्क वाले ग्राहक को सामान बेचता दिखे तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें। कोरोना पॉजीटिव को समय से होम आइसोलेट करने और इलाज की सुविधा देने में कतई देरी न की जाए। होम आइसोलेशन वालों को आरोग्य सेतु और आयुष कवच एप डाउनलोड कराया जाए।

बैठक में मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे ने कहा कि चार प्राइवेट अस्पतालों को आयुष्मान दर पर कोविड अस्पताल के रूप में तैयार करें। इन अस्पतालों को सभी संसाधन युक्त करने के सीएमओ को निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएमओ से जरूरत के उपकरणों की सूची तैयार करने को कहा। अस्पतालों के फ्लू कॉर्नर से प्रतिदिन सूचना प्राप्त करने के निर्देश दिए। सभी एसीएम, एसडीएम और थानाध्यक्षों को बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर निरीक्षण के आदेश दिए।

इस मौके पर डीएम, एडी, सीएमओ तथा अन्य अधिकारी रहे। सही समय पर कोविड रोगी पहुंचें अस्पताल प्रमुख सचिव ने नगर निगम में एंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया और कहा कि सही समय पर रोगियों को अस्पताल पहुंचना सबसे जरूरी है। हालात बिगड़ने के बाद पहुंचने से ही मृत्यु दर बढ़ती है।रैपिड रिस्पांस टीमें अधिक सतर्कता बरतें। सही कॉटैक्ट तक सही समय पर पहुंचना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed