फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   speculative market after exit poll in lok sabha election Result 2019

सट्टा बाजार में भाजपा का भौकाल, इस पार्टी की जीत पर सटोरियों में कुछ ऐसा माहौल

Thu, 23 May 2019 06:21 AM IST
शिखा पांडेय सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 May 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
speculative market after exit poll in lok sabha election Result 2019
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : गूगल
एग्जिट पोल में भले ही भाजपा को पूर्ण बहुमत दिखाया जा रहा हो लेकिन सट्टा बाजार में भाजपा को भाव नहीं मिल रहा है। दरअसल भाजपा फेवरेट चल रही है, इस कारण सट्टा बाजार में उसे भाव नहीं दिया जा रहा है। मतलब भाजपा की जीत पर कम पैसे मिलेंगे और हारी तो जितना लगाएंगे, उससे ज्यादा मिलेंगे। सटोरियों के मुताबिक शहर सीट पर सत्यदेव पचौरी की जीत तय है। लेकिन अकबरपुर सीट पर भाजपा और गठबंधन के बीच टक्कर चल रही है। इसके बाद भी भाजपा पलड़ा भारी है। मतलब गठबंधन के मुकाबले सट्टा बाजार में भाजपा का भाव कम है। 
विज्ञापन


फेवरेट हैं पचौरी इसलिए भाव कम

कानपुर के सटोरिये कानपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी की जीत सौ फीसदी तय बता रहे हैं। इस सीट पर एक हजार रुपये पर 500 का भाव है। सट्टा बाजार से जुड़े एक शख्स के मुताबिक पचौरी की जीत पर अगर आप एक हजार रुपये लगाते हैं तो 500 रुपये मिलेंगे और हार पर दो हजार रुपये मिलेंगे। इससे स्पष्ट है कि सटोरिये पचौरी की जीत के लिए कितना अधिक आश्वस्त हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर सीट पर टक्कर 
सट्टा बाजार अकबरपुर सीट पर भाजपा और गठबंधन के बीच टक्कर मानकर चल रहा है। आचार संहिता लागू होने के बाद भाजपा सटोरियों के लिए फेवरेट थी। हालांकि वोटिंग के बाद से गठबंधन पर विश्वास बढ़ा है। मौजूदा समय में 40-60 का भाव है। मतलब भाजपा पर एक हजार रुपये लगाते हैं तो उसकी जीत पर 400 रुपये मिलेंगे। यदि गठबंधन प्रत्याशी जीतता है तो 600 रुपये मिलेंगे।

यूपी में भाजपा को 50 से अधिक सीटों का अनुमान
पूरे प्रदेश में भी भाजपा ही पसंदीदा है। इसका भाव एक हजार पर 750 है। 50 से अधिक सीटें आने पर दांव जीतने वाले को एक हजार पर 750 रुपये मिलेंगे। हारने पर पूरे एक हजार।

एग्जिट पोल के बाद भाजपा को बहुमत
19 मई शाम साढ़े छह बजे अलग-अलग टीवी चैनलों पर चुनाव के एग्जिट पोल की तस्वीरें सामने आने के बाद सट्टा बाजार में बड़ा असर पड़ा है। शहर के एक बड़े सटोेरिये के मुताबिक पहले सट्टा बाजार में एनडीए को पूर्ण बहुत दिया जा रहा था और सीटें 300 पार का अनुमान था। एग्जिट पोल आने के बाद अकेले भाजपा पूर्ण बहुमत तक पहुंच रही है। सीटें 300 से 315 का अनुमान है। इस पर भी एक हजार पर 750 का भाव है।

कांग्रेस की हालत खराब, इसलिए भाव सबसे ज्यादा
सट्टा बाजार में सबसे खस्ता हालत कांग्रेस की है। सटोरिये के मुताबिक कांग्रेस की सीटों पर दांव तो लगाना छोड़िए चर्चा तक नहीं है। कांग्रेस पर सबसे अधिक 16-17 का भाव है। मतलब कांग्रेस है तो एक हजार पर 16 से 17 हजार रुपये मिलेंगे। चुनाव के पहले भी कांग्रेस का भाव 12-14 का था।
विज्ञापन

एग्जिट पोल के बाद गठबंधन पर अविश्वास
सट्टा बाजार में एग्जिट पोल से पहले शहर समेत पूरे प्रदेश में गठबंधन और भाजपा पर बराबर का भाव था। सटोरिये दोनों के बीच टक्कर बता रहे थे। एग्जिट पोल आने के बाद गठबंधन पर सटोरियों का अविश्वास बढ़ा है। अब गठबंधन का भाव डेढ़ पहुंच गया है। मतलब एक हजार के डेढ़ हजार मिलेंगे।

ये है भाव का मतलब
सट्टा बाजार भाव पर चलता है। एक सटोरिये के मुताबिक जिसकी जीत की संभावनाएं अधिक होती हैं, उसका भाव कम होता है। जिसकी हार की संभावनाएं अधिक होती हैं, उसका भाव ज्यादा होता है। मतलब हारने वाले प्रत्याशी पर पैसे लगाते हैं और वह जीत जाता है तो पैसा ज्यादा मिलेगा। जीतने वाले प्रत्याशी पर पैसे कम मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed