फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special trains will be run for two days for the candidates

Kanpur News: परीक्षार्थियों के लिए दो दिन चलाई जाएंगी विशेष ट्रेनें

Sat, 06 Sep 2025 02:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Special trains will be run for two days for the candidates
स्टेशन पर लगी भीड़। - फोटो : संवाद
कानपुर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के परीक्षार्थियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसी के तहत गाजियाबाद से सेंट्रल स्टेशन तक छह व सात सितंबर को दो-दो फेरा अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलेंगी। इसके अलावा कई और ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल अनारक्षित परीक्षा विशेष 18 कोच की ट्रेन छह व सात सितंबर को दो फेरा चलेगी। यह गाजियाबाद से 2:20 बजे चलेगी। इटावा, फफूंद, रूरा होते हुए कानपुर सेंट्रल पर 10:10 बजे आएगी। ऐसे ही 11 कोच की एक अन्य अनारक्षित परीक्षा विशेष भी गाजियाबाद से शाम 7:00 बजे चलेगी। यह इटावा, फफूंद, रूरा होकर कानपुर सेंट्रल पर 3:20 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा, पूर्वोत्तर रेलवे ने परीक्षा को ध्यान में रखते हुए फर्रुखाबाद-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर व कासगंज-लखनऊ पैसेंजर का समय बदला है। फर्रुखाबाद से छह व सात सितंबर को फर्रुखाबाद-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर अपने निर्धारित समय से तीन घंटा पहले निर्धारण कर चलाई जाएगी। कासगंज से छह व सात सितंबर को कासगंज-लखनऊ पैसेंजर आधा घंटा पहले 3:15 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन



यह ट्रेनें भी बनेंगी मददगार
झांसी मंडल के रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि छह व सात सितंबर को आगरा छावनी से बांदा के बीच विशेष ट्रेन चलेगी। इसका ठहराव धौलपुर, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, मऊरानीपुर व महोबा जंक्शन पर भी होगा। आगरा छावनी से प्रस्थान सुबह 7:15 बजे होगा। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल तक विशेष ट्रेन पांच व छह सितंबर को चलेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से गोविंदपुरी विशेष ट्रेन सात सितंबर को चलेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से गोविंदपुरी के लिए छह व सात सितंबर को दोपहर 1:30 बजे ट्रेन चलेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रयागराज विशेष ट्रेन छह व सात सितंबर को चलेगी। एक अन्य ट्रेन झांसी से छह व सात सितंबर को रात में 9:30 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल से लखनऊ व रायबरेली, कानपुर से बुलंदशहर के खुर्जा के लिए भी ट्रेनें चलेंगी। कानपुर से फतेहपुर, इटावा से कानपुर, अलीगढ़ से गोविंदपुरी, कानपुर से टूंडला तक भी ट्रेनें चलाई जाएंगी। छह व सात सितंबर को मथुरा जंक्शन से ट्रेन सुबह 7:45 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed