{"_id":"5fe8df2b8ebc3e3d970afbf8","slug":"special-train-for-south-india-tour-in-january-kanpur-news-lko5569592109","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 जनवरी को दक्षिण भारत दर्शन के लिए चलेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 जनवरी को दक्षिण भारत दर्शन के लिए चलेगी ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह फरवरी को होगी वापसी, 9450 रुपये किराया
आईआरसीटीसी की दक्षिण भारत दर्शन यात्रा की शुरुआत 28 जनवरी से होगी। इच्छुक लोग बुकिंग करा सकते हैं। वापसी छह फरवरी को होगी। टूर पैकेज का प्रति व्यक्ति स्लीपर का किराया 9450 रुपये होगा। इसमें रहना, खाना, घूमना शामिल है।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता के मुताबिक दक्षिण भारत के रामेश्वरम, कांचीपुरम, कन्याकुमारी, मदुरई का भ्रमण होगा। इसमें शाकाहारी भोजन (नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन), पानी, ठहरने का इंतजाम, टूर गाइड, सुरक्षा किट, स्थानीय भ्रमण को गैर वातानुकूलित बस यात्रा, ट्रेन में सिक्योरिटी गार्ड की सुविधा पैकेज में शामिल है। ऑनलाइन बुकिंग के अलावा कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय में आकर बुकिंग कराई जा सकती है। कानपुर में आईआरसीटीसी की बुकिंग के हेल्पलाइन नंबर 8287930930/ 8287930932/ 8287930934 से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।