फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special Secretary to monitor treatment plants in Jajmau

जहरीला पानी बना रहा रोगी

Sat, 28 Feb 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 28 Feb 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Special Secretary to monitor treatment plants in Jajmau
जाजमऊ स्थित कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान शुक्रवार को विशेष सचिव लालजी राम ने अधिकारियों को जमकर लताड़ा। ट्रीटेड पानी की खराब स्थिति को देखकर कहा कि क्या ये पानी ट्रीटेड है।
विज्ञापन


अधिकारियों के ग्राउंड रियलिटी न दिखा पाने पर भी नाराजगी जताई। साथ ही जाना, शेखपुर और प्योंदी की फसलों की जांच चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) से कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यहां जहरीला पानी लोगों को बीमार बना रहा है। टीम ने विशेष सचिव शासन लालजी राम और उनकी टीम ने शाम को रहमान टेनरी और न्यू यूनिवर्सल टेनरी की जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर पांच सदस्यीय टीम यहां जांच के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान दो गैस होल्डर में से एक में थोड़ी बहुत गैस निकलते देख उन्होंने कहा कि क्या इतनी धीमी रफ्तार से गैस निकलती है। इसका भी कोई यूज नहीं कर रहे हैं।

गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अनिल कनौजिया से कहा कि डिफ्लेक्शन नहीं है, गैस मीटर नहीं है तो कम से कम लॉग बुक दिखाओ लेकिन अधिकारी वो भी मौके पर नहीं दिखा सके।


इस दौरान उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ के मुख्य पर्यावरण अधिकारी डॉ. पीसी शर्मा, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार, मुख्य अभियंता जल निगम लखनऊ यूके तायल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed