फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special gift from Britain for Shivani's magnificent handwriting

Kanpur News: शिवानी की शानदार लिखावट पर ब्रिटेन से मिला विशेष उपहार

Thu, 18 Jun 2026 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Special gift from Britain for Shivani's magnificent handwriting
कानपुर। शहर की छात्रा शिवानी की प्रतिभा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही है। उनकी शानदार लिखावट से प्रभावित होकर ब्रिटेन के नॉर्थम्प्टन में रहने वाले भारतीय मूल के चिकित्सक डॉ. आशुतोष शर्मा ने विशेष उपहार भेजा है। इसमें कैलीग्राफी की पुस्तकें, विशेष पेन और अध्ययन सामग्री शामिल है।
विज्ञापन



शिवानी की हस्तलिपि इतनी आकर्षक और व्यवस्थित है। यह टाइप किए गए शब्दों जैसी दिखती है। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने उन्हें कार्यालय में सम्मानित किया था। उनकी लेखनी की चर्चा मीडिया और सोशल मीडिया में हुई। डॉ. आशुतोष शर्मा ने सोशल मीडिया पर शिवानी के बारे में जानने के बाद उसे प्रोत्साहित करने का निर्णय किया।
विज्ञापन


उन्होंने सामग्री जिलाधिकारी कार्यालय भेजी और पत्र लिखकर उसे शिवानी तक पहुंचाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में शिवानी को बुलाकर पुस्तकें और पेन भेंट किए। बचत की आदत विकसित करने के लिए एक गुल्लक उपहार में दी। शिवानी ने डॉ. शर्मा और जिलाधिकारी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed