{"_id":"6375fb18b3112a228a0575d2","slug":"sp-tested-the-activity-of-police-personnel-at-night-in-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: एसपी ने रात में परखी पुलिसकर्मियों की सक्रियता, संदिग्धों की कराई गई तलाशी, अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: एसपी ने रात में परखी पुलिसकर्मियों की सक्रियता, संदिग्धों की कराई गई तलाशी, अधिकारियों को दिए निर्देश
Thu, 17 Nov 2022 02:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 17 Nov 2022 02:45 PM IST
सार
जिले में एसपी चारू निगम देर रात औचक निरीक्षण पर निकल पड़ीं। उन्होंने एक तेज रफ्तार कार की सूचना पीआरबी को दी, जो कार को नहीं पकड़ सकी। वहीं, दूसरी पीआरबी टीम ने कार का पकड़ लिया।
विज्ञापन
देर रात औचक निरीक्षण के दौरान कार में मौजूद एसपी चारू निगम व संदिग्ध लोगों की तलाशी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दी का मौसम शुरू होते ही औरैया जिले में पुलिस की सक्रियता परखने की जरूरत पड़ने लगी है। ऐसे में सुस्त पुलिस कर्मियों को चिह्नित करने के लिए एसपी चारू निगम स्वंय मंगलवार देर रात खुद ही गाड़ी चलाकर निकल पड़ीं।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने दिबियापुर रोड पर बीच रास्ते में तेज रफ्तार से निकल रही एक कार को देखकर तत्काल पीआरबी टीम को सूचना दी। इसमें एक पीआरबी टीम कार को नहीं पकड़ सकी। उसको नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
दूसरी पीआरबी के सिपाहियों ने कार को रोक लिया। उन्हें सम्मानित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं रास्ते में संदिग्ध मिले लोगों के सामानों की तलाशी कराई गई। एसपी ने जिले भर में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने को कहा है। उनके द्वारा औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा। ऐसे में जो भी पुलिस कर्मी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतते मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।