{"_id":"5f285d9199135e03424ce9dd","slug":"sp-suspended-so-and-munshi-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: एसपी ने असोहा एसओ व मुंशी को किया निलंबित, अनुपस्थित मिलने पर 5 सिपाही लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: एसपी ने असोहा एसओ व मुंशी को किया निलंबित, अनुपस्थित मिलने पर 5 सिपाही लाइनहाजिर
Tue, 04 Aug 2020 12:29 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में देर रात असोहा थाने के औचक निरीक्षण के दौरान एसओ समेत 7 पुलिस कर्मियों के अनुपस्थित मिलने पर एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसओ की गलत लोकेशन देने पर मुंशी व एसओ को निलंबित कर दिया, जबकि हेड कांस्टेबल और 5 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।
सोमवार रात एसपी रोहन पी कनय ने असोहा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मौके पर अनुपस्थित मिले। मुंशी अनिल कुमार यादव ने जान बूझकर उनकी लोकेशन गलत बताई।
जांच में पता चला कि प्रभारी निरीक्षक बिना अनुमति के लखनऊ गये। एसपी ने अनुशासनहीनता मानते हुए प्रभारी निरीक्षक व मुंशी को निलंबित कर दिया। जांच के दौरान हेड कांस्टेबल मेराज अहमद और सिपाही ब्रजेश कुमार, गौरव शुक्ला, राधामोहन, दिगंबर व महिला सिपाही लक्ष्मीना भी अनुपस्थित मिलीं। एसपी ने हेड कांस्टेबल समेत सभी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।