{"_id":"5852e5944f1c1b9a71649c59","slug":"sp-resembled-turmoil-in-cases-of-ateeq","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक पर मुकदमों से सपा में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक पर मुकदमों से सपा में मची खलबली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश, शिवपाल गुट के नेताओं में दिन भर रही चकचक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर कैंट से पैराशूट प्रत्याशी अतीक अहमद के आने से सकते में आए सपाई अभी संभल भी नहीं पाए थे कि इलाहाबाद में शिक्षकों से मारपीट और उन पर मुकदमे दर्ज होने से और चकचक मच गई। अखिलेश और शिवपाल दोनों गुट के नेताओं की इस मसले पर दिन भर चर्चा हुई। अखिलेश गुट के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने तो यहां तक तय किया कि वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। यह बात भी रखेंगे कि यदि प्रत्याशी को हटाया नहीं गया तो पार्टी को काफी नुकसान होगा।
अतीक अहमद के भाई अशरफ बृहस्पतिवार को कानपुर आए और पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष फजल महमूद और अन्य नेताओं से मुलाकात की। अशरफ पार्टी पदाधिकारियों को यह समझाने का प्रयास करते रहे कि जो कुछ दिखाया और बताया जा रहा है वह गलत है। उनके भाई अतीक को फंसाया जा रहा है। इलाहाबाद में जो झगड़ा या मारपीट हुई उससे अतीक अहमद का कोई लेना देना नहीं है। कार्यालय में कई कार्यकर्ताओं ने मारपीट के मसले को उठाया। कार्यकर्ताओं ने पहले और अब के प्रत्याशी को लेकर अशरफ से सवाल भी किए। इस संबंध में नगर अध्यक्ष का कहना है कि अतीक इलाहाबाद में क्या करते हैं, इससे उनका मतलब नहीं है। मुकदमे के संबंध में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव अपना बयान दे चुके हैं। कैंट प्रत्याशी के बारे में पार्टी जो भी तय करेगी उसका हम सभी स्वागत करेंगे।
अब 21 को कानपुर आएंगे अतीक
कैंट क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित होने के बाद अतीक अहमद अब 21 दिसंबर को यहां आएंगे। पहले वह 18 को आने वाले थे। नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने बताया कि बाबूपुरवा में बगाही ईदगाह मैदान में अतीक एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।