फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP protested on inflation, unemployment and reservation

Kanpur News: महंगाई, बेरोजगारी और आरक्षण पर सपा ने किया प्रदर्शन

Fri, 12 Jun 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 12 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
SP protested on inflation, unemployment and reservation
कानपुर देहात। महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट और आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय माती में जोरदार प्रदर्शन किया। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता सुबह 11 बजे के करीब पार्टी कार्यालय में एकत्र होना शुरू हुए। भीड़ बढ़ती देख प्रशासन ने जिला मुख्यालय मार्ग पर बैरिकेडिंग लगा दी। साथ ही सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल तैनात रखा गया। यहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। यहां केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर आयोजित सभा में सपा जिलाध्यक्ष ने पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों, बिजली दरों में वृद्धि, अघोषित बिजली कटौती, किसानों की समस्याओं और युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े मुद्दों का समाधान कर प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग भी उठाई गई। इटावा से सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर सरकार संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है, जिससे आम जनता परेशान है। पीडीए आरक्षण में जबरदस्त लूट हुई है। पीडीए वर्ग के लोगों को उनका हक मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों ने मध्यम वर्ग के लोगों की कमर तोड़ दी है। लोगों का गुजर-बसर करना मुश्किल हो रहा है। अब जनता सब कुछ जान चुकी है। यहां पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया समेत अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष ने सपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मिशन 2027 के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इसके बाद एसडीएम नीलिमा यादव को राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। यहां पूर्व विधायक मिथलेश कटियार, राम सिंह यादव, लाखन सिंह, वीरसेन यादव, समरथ पाल, प्रमोद यादव, दिलीप सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
.................
हाउस अरेस्ट करने में जुटी थी पुलिस : जिलाध्यक्ष
कानपुर देहात। सपा के धरना प्रदर्शन की जानकारी को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस उनके ऊपर नजर बनाए हुए थी। उन्हें हाउस अरेस्ट करने की कोशिश में लगी थी। जिससे धरना प्रदर्शन न किया जा सके लेकिन वह रात में घर पर नहीं रहे। कहा कि पार्टी कार्यालय पहुंचने पर भी पुलिस ने उन्हें व कार्यकर्ताओं को कलक्ट्रेट जाने से रोका। बाद में पुलिस के अधिकारी मान गए।

.......................
फोटो-23- नमस्ते चौराहा पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
चौतरफा वाहनों से मुख्यालय मार्ग पर रही जाम की स्थिति
कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान बृहस्पतिवार को अकबरपुर ओवर ब्रिज के नीचे रफ्तार कुछ देर के लिए थम गई। कार्यकर्ताओं के वाहनों और भारी भीड़ के कारण मार्गों पर लंबा जाम लग गया। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच फंसकर राहगीर और कामकाजी लोग बेहाल रहे। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए तैनात कर्मियों के पसीने छूट गए। दोपहर के वक्त पारा 42 डिग्री के पार होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की हालत सबसे ज्यादा खराब थी। कड़ी मशक्कत और रैली खत्म होने के बाद यातायात पुलिस ने स्थिति को सामान्य कराया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed